फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr

जनवरी में भी कंपनियां बेच रही हैं डिस्काउंट पर कारें

Fri, 03 Feb 2017 05:26 PM IST
Amit Dwivedi, Amar Ujala, New Delhi
Amit Dwivedi, Amar Ujala, New Delhi Updated Fri, 03 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
कार सेल्‍स ऑफर
मारुति सुजुकी ने 22 जनवरी को दिए गए एक एड में ''डोन्ट मिस इन जनवरी'' के नाम से एड रिलीज किया है। इसमें कंपनी ऑल्टो पर 40 हजार, वैगनआर पर 58 हजार, सेलेरियो पर 75 हजार, के10 पर 40 हजार, स्विफ्ट पर 35000, डिजायर पर 40 हजार, अर्टिगा पर 30 हजार, ईको पर 35 हजार के सेविंग्स का ऑफर दे रही है। इसके साथ ही कंपनी सरकारी कर्मियों और कॉरपोरेट के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का कहना है कि अगर दिसंबर में आप हमारे ऑफर का फायदा नहीं उठा पाए तो जनवरी में इसे मिस मत कीजिए। 
विज्ञापन

 

टाटा मोटर्स का छूट धमाका 

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
टाटा मोटर्स - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अपनी कारों सफारी पर 81 हजार, नैनो पर 52 हजार, बोल्‍ट पर 55 हजार, जेस्‍ट पर 55 हजार रुपये बेनी‌फिट का लिमिटेड पीरियर ऑफर दे रही है। टाटा मोटर्स ने रविवार को रिलीज किए गए एड में चार कारों पर 81 हजार रुपये तक का ऑफर दिया है। गौरतलब है कि टाटा की गाड़ियों की दिसंबर में अच्छी बिक्री हुई थी जो कि जनवरी के इस एड में देखा जा सकता है कि ऑफर पर चल रही टियागो जनवरी की ‌इस लिस्ट से गायब है। टाटा मोटर्स ने जनवरी के इस कैंपेन को ''ज्वॉय राइड 2017'' का नाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोडा का ईएमआई हॉलीडे बाई नाऊ, पे इन 2018 ऑफर

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
स्‍कोडा रैपिड - फोटो : Skoda
स्कोडा अपने नए स्कोडा रैपिड पर अपना लोकप्रिय ऑफर बाई नाऊ पे इन 2018 को जनवरी 2017 में भी जारी रखी है। जबकि स्कोडा ने इस कार को पिछले साल ही लांच किया था लेकिन गिरती बिक्री के कारण इस पर कंपनी ऑफर दे रही है। 
विज्ञापन

हुंडई का हैप्पी न्यू ऑफर 

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
हुंडई
हुंडई अपनी कारों जैसे कि 50 हजार, एक्सेंट पेट्रोल पर 52000 व डीजल 42 हजार, वर्ना 1 लाख, सैंटाफे 2लाख तक के बेनी‌फिट के अलावा गवर्नमेंट कर्मियों को अलग से 10 हजार रुपये के छूट का ऑफर दे रही है। यह ऑफर हुंडई ने अपने लिमिटेड स्टॉक पर सिर्फ 25 जनवरी 2017 तक ऑफर कर रही है।

निसान का 2017 में 2016 की कीमत पर करें ड्राइव ऑफर 

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
निसान टेरानो
निसान अपनी लोकप्रिय टेरानो व माइक्रा पर 100 फीसदी फाइनेंस, 8.99 फीसदी के साथ 1 लाख 40 हजार रुपये के बेनी‌फिट के साथ 0 डाउनपेमेंट का ऑफर दे रही है। 

फोक्सवैगन का 30 हजार एक्सचेंज व बेनीफिट ऑफर 

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
फोक्‍सवैगन
फोक्सवैगन अपनी लोकप्रिय सेडान वेंटो पर 8 लाख के लोन अमाउंट पर पहले 24 महीने के 17,294 प्रति माह की जगह महज 13,333 प्रति माह का ऑफर दे रही है। 36 महीने के बाकी बची ईएमआई 17 हजार 2 हजार 94 हजार देकर आप 95 हजार 64 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
 

महिंद्रा का लास्ट चांस टू अवेल डिसंबर स्कीम 

car sales continues by all car companies due to low sales in decemebr
बोलेरो
महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर 86 हजार, टीयूवी 300 पर 68000, केयूवी 72000, स्कॉर्पियो पर 26000 व बोलेरो 31000 रुपये बचत का ऑफर कर रही है। यह लिमिटेड स्टॉक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। 

नोटः ये सभी ऑफर स्कीम दिल्ली एनसीआर में कंपनियों द्वारा दिए एड पर आधारित हैं। जिन्हें आप 21 व 22 जनवरी के अखबारों में देख सकते हैं। इन ऑफर्स की वैधता महज जनवरी तक सीमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed