NHAI: हाईवे पर खराब हुई गाड़ी, तो क्रेन मुफ्त में गैराज तक पहुंचाएगी आपकी कार? जानें फ्री टोइंग सेवा के नियम
- NHAI क्रेन सिर्फ सुरक्षित जगह पहुंचाती है।
- गैरेज या वर्कशॉप तक खर्चा मालिक का होता है।
- नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुरक्षा मुख्य उद्देश्य है।
- समझें फ्री टोइंग सेवा के नियम।
विस्तार
अगर आपकी कार नेशनल हाईवे पर अचानक खराब हो जाती है, तो एनएचएआई की क्रेन आपकी मदद के लिए पहुंच सकती है। लेकिन क्या यह क्रेन आपकी कार को सीधे मैकेनिक, गैराज तक पहुंचाएगी? जवाब है नहीं...दरअसल एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा का उद्देश्य खराब वाहनों को हाईवे से हटाकर नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाना है। इसके लिए वाहन मालिक से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, सुरक्षित जगह से आगे कार को वर्कशॉप या अपनी पसंद के पते तक ले जाने का इंतजाम आपको खुद करना होगा। आइए एनएचएआई की फ्री टोइंग सेवा काम कैसे करती है और इसमें कौन-सी सुविधा मिलती है, इसके बारें में जानते हैं...
क्या एनएचएआई की क्रेन सीधे गैराज तक कार पहुंचाती है?
- नेशनल हाईवे पर वाहन खराब होने पर कई लोगों को लगता है कि एनएचएआई की क्रेन उनकी गाड़ी को सीधे किसी मैकेनिक, गैरेज या उनकी पसंदी की जगह तक पहुंचा देगी, लेकिन एनएचएआई ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी सच्चाई बताई है।
- पोस्ट के अनुसार, यह एक गलतफहमी है। एनएचएआई की टोइंग सेवा का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षा बनाए रखना है। सड़क पर खराब होकर खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा तेज रफ्तार से आने वाले दूसरे वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से एनएचएआई की क्रेन खराब वाहन को हाईवे से हटाकर नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाती है।
🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact There is a common misconception that NHAI cranes tow broken-down vehicles directly to a mechanic, garage or the destination of the road user’s choice. In reality, NHAI’s towing assistance is strictly intended to ensure National Highway safety and remove stalled vehicles from the carriageway. Under this service, cranes shift broken-down vehicles free of cost only to the nearest safe location, such as a toll plaza or truck lay-by, to help prevent traffic obstruction and minimise potential safety risks. Any further towing from the designated safe location to a mechanic, workshop or the vehicle owner’s preferred destination must be arranged by the vehicle owner at their own expense. For any emergency assistance on NHAI-tolled National Highways, commuters can contact the 24x7 National Highway Helpline by dialling 1033. Stay informed. Travel smarter. @MORTHIndia @PIBMoRTH #FactCheck #KnowYourNationalHighways #NHAI #BuildingANation
— NHAI (@NHAI_Official) November 16, 2026
कहां तक मिलती है मुफ्त टोइंग की सुविधा?
- एनएचएआई की सेवा के तहत खराब वाहन को बिना किसी शुल्क के केवल सबसे नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाया जाता है। इसमें टोल प्लाजा या ट्रक ले-बाय जैसी जगहें शामिल हो सकती हैं।
- इसका मकसद खराब वाहन को मुख्य सड़क से हटाना है, ताकि वहां से गुजरने वाले दूसरे वाहनों को परेशानी न हो और सड़क पर किसी तरह का सुरक्षा जोखिम पैदा न हो। यानी इस सुविधा का फायदा यह है कि हाईवे पर खराब हुई आपकी कार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए टोइंग का खर्च नहीं देना पड़ता।
- उदाहरण से समझें तो मान लीजिए अगर आपकी गाड़ी सड़क के बीच में ही बंद हो गई, तो एनएचएआई की गाड़ी आपके वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर साइड में कर देगी, जिससे दूसरे वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो।
गैराज या मैकेनिक तक पहुंचाने का खर्च खुद उठाना होगा
यहां वाहन मालिकों को एक जरूरी बात समझनी चाहिए। एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा सिर्फ नजदीकी सुरक्षित जगह तक ही सीमित है। अगर आप अपनी कार को वहां से किसी मैकेनिक, वर्कशॉप या अपनी पसंद के दूसरे स्थान तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसकी व्यवस्था आपको खुद करनी होगी। इसके लिए आने वाला खर्च भी वाहन मालिक को ही उठाना होगा। इसलिए हाईवे पर गाड़ी खराब होने की स्थिति में यह उम्मीद न रखें कि एनएचएआई की क्रेन आपकी कार को सीधे आपके चुने हुए गैराज तक पहुंचा देगी।
क्यों जरूरी है एनएचएआई की टोइंग सेवा?
- नेशनल हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में सड़क पर खराब होकर खड़ी कार या दूसरी गाड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इससे ट्रैफिक जाम होने की आशंका भी रहती है।
- एनएचएआई की टोइंग सेवा इसी परेशानी को कम करने के लिए है। खराब वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने से यातायात सुचारू रखने और सड़क पर सुरक्षा से जुड़े खतरों को कम करने में मदद मिलती है।
