फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   CAFE 3 Draft Outlines Benefits for Compact and Hybrid Cars cafe 3 emission norms

CAFE 3 Norms: नई कैफे 3 नॉर्म्स का ड्राफ्ट जारी, छोटी कारों और हाइब्रिड्स को मिलेगा फायदा

Sat, 27 Sep 2025 08:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 08:53 PM IST
सार

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी (CAFE) 3 नॉर्म्स का नया ड्राफ्ट पेश किया है, जो अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इन नॉर्म्स का मकसद गाड़ियों से निकलने वाले CO2 उत्सर्जन को और कड़ा करना है।

विज्ञापन
CAFE 3 Draft Outlines Benefits for Compact and Hybrid Cars cafe 3 emission norms
Vehicle Emissions - फोटो : PTI

विस्तार

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी (CAFE) 3 नॉर्म्स का नया ड्राफ्ट पेश किया है, जो अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इन नॉर्म्स का मकसद गाड़ियों से निकलने वाले CO2 उत्सर्जन को और कड़ा करना है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें छोटी कारों (4 मीटर से कम), सीएनजी, फ्लेक्स-फ्यूल और हाइब्रिड वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और रेंज-एक्सटेंडेड हाइब्रिड (REE) वाहनों को खास प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Suzuki V-Strom SX 250: सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 चार नए रंगों में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

क्या कहता है नया ड्राफ्ट
ड्राफ्ट के मुताबिक, पहले साल औसत CO2 उत्सर्जन सीमा को घटाकर 88.4 ग्राम प्रति किलोमीटर कर दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले वर्षों में यह और घटकर 71.5 ग्राम प्रति किलोमीटर तक जाएगी। यह मौजूदा CAFE 2 नॉर्म्स (113 ग्राम प्रति किलोमीटर) से काफी सख्त है। दिलचस्प बात यह है कि 2024 के ड्राफ्ट में यह सीमा 91.7 ग्राम प्रति किलोमीटर रखने का प्रस्ताव था।

यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

सबसे ज्यादा फायदा किसे
नई नीति के तहत 4 मीटर से कम लंबाई और 1200cc इंजन वाली गाड़ियों को उनके CO2 उत्सर्जन आंकड़े से 3.0 ग्राम प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

इसके अलावा, एक क्रेडिट सिस्टम भी लागू होगा, जिसमें इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स-फ्यूल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडेड हाइब्रिड गाड़ियों को ज्यादा वेटेज मिलेगा। इससे कंपनियां ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले मॉडल्स का असर बैलेंस कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

क्रेडिट सिस्टम इस तरह होगा:
बैटरी EV / REE - 3.0 क्रेडिट

प्लग-इन हाइब्रिड / स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (फ्लेक्स-फ्यूल एथेनॉल) - 2.5 क्रेडिट

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड EV - 2.0 क्रेडिट

फ्लेक्स-फ्यूल एथेनॉल वाहन - 1.5 क्रेडिट

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स

कार्बन न्यूट्रलिटी फैक्टर
ड्राफ्ट में कार्बन न्यूट्रलिटी फैक्टर भी शामिल किया गया है। मतलब, कुछ गाड़ियों के लिए उनके घोषित CO2 उत्सर्जन पर छूट दी जाएगी।

E20 और E30 पेट्रोल पर चलने वाली कारें - 8% तक छूट

CNG वाहन - 5% तक छूट

फ्लेक्स-फ्यूल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड - 22.3% तक छूट

यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 

कंपनियों के लिए कॉम्प्लायंस पूल
ऑटो कंपनियां आपस में मिलकर 3 ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्यूफेक्चर्र (OEM) तक का पूल बना सकेंगी। इनकी कुल बिक्री के आधार पर औसत CO2 उत्सर्जन निकाला जाएगा। अगर कोई पूल नॉर्म्स तोड़ेगा तो उसकी जिम्मेदारी पूल मैनेजर पर होगी।

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स 

नए टेस्टिंग स्टैंडर्ड
2026 से कंपनियों को गाड़ियों का CO2 उत्सर्जन मिक्स्ड इंडियन ड्राइविंग साइकिल (MIDC) और वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीड्यूर (WLTP) के आधार पर मापना होगा। इसके अलावा, उन्हें ईंधन खपत को लीटर प्रति 100 किलोमीटर में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। 

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: उत्तरी केरल का लग्जरी और विंटेज कारों से प्यार है जगजाहिर, लेकिन अब सामने आया एक कड़वा सच! 

यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Kubota Hydrogen Tractor: ओसाका में दुनिया का पहला हाइड्रोजन-चलित सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर पेश, जानें इसकी खूबियां 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed