{"_id":"5e92c6c98ebc3e75f5658695","slug":"bs6-tvs-radeon-bike-launched-with-better-mileage-know-the-features-and-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस ने बेहतर माइलेज के साथ बीएस6 Radeon बाइक की लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
टीवीएस ने बेहतर माइलेज के साथ बीएस6 Radeon बाइक की लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
Sun, 12 Apr 2020 01:57 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
TVS Radeon
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएस कंपनी ने अपनी Radeon बीएस6 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई BS6 TVS Radeon को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें बेस ट्रिम और दो वैरिएंट स्पेशल एडिशन मॉडल्स हैं। इन्हें टीवीएस कम्प्यूटर बाइक ऑफ द इयर कहा जा रहा है। बाइक की शुरुआती कीमत 58,992 रुपये रखी गई है। बता दें कि यह पिछले मॉडल बीएस4 से 6 हजार रुपये महंगी है।
विज्ञापन
इसके स्पेशल मॉडल की कीमत 61,992 रुपये और ड्रम और डिस्क वैरिएंट की कीमत 64,992 रुपये रखी गई है। इसका अपडेटेड वर्जन 8.08एचपी की पावर और 8.7एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी दिया गया है। BS6 TVS Radeon में 130 एमएम ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। जबकि दूसरे डिस्क ऑप्शन में फ्रंट में 240 एमएम डिस्क ब्रेक भी उपलब्ध हैं। यह बाइक बॉडी डायमेंशन में 2025एमएम x 705एमएम x 1080एमएम मीजरमेंट के साथ उपलब्ध है। बाइक के डिस्क वैरिएंट का वजन 118 किलोग्राम से ज्यादा है जबकि ड्रम वैरिएंट का वजन 116 किलोग्राम है।
टीवीएस का कहना है कि बीएस 6 में अपडेट के बाद फ्यूल भी कम खर्च होगा। बताया जा रहा है कि इससे करीब 15 फीसदी फ्यूल की बचत होगी। इसके इंजन में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। गियरबॉक्स की बात करें तो पहले की तरह इसमें चार-स्पीड यूनिट मिलते हैं।