फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breaking lanes on Delhi-Gurugram Expressway will now attract hefty fines

Traffic Lane: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लेन तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानें डिटेल्स

Wed, 13 Dec 2023 06:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 06:06 PM IST
सार

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लेन तोड़ने पर अब भारी जुर्माना लगेगा। क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिस ने बेलगाम ड्राइवरों पर नकेल कसने का फैसला किया है

विज्ञापन
Breaking lanes on Delhi-Gurugram Expressway will now attract hefty fines
Delhi-Gurugram expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लेन तोड़ने पर अब भारी जुर्माना लगेगा। क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिस ने बेलगाम ड्राइवरों पर नकेल कसने का फैसला किया है। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लेन अनुशासन लागू करेगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि वाणिज्यिक वाहन निर्धारित लेन का उल्लंघन न करें। पुलिस की योजना है कि रात में भी नियम लागू करने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


मौजूदा नियमों के मुताबिक, वाणिज्यिक वाहनों को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सबसे बाईं लेन में चलना चाहिए। पहली दो दाहिनी लेन पर गाड़ी चलाने पर पहले अपराध पर 500 रुपये और दूसरे अपराध पर 1,500 रुपये का जुर्माना लगता है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, नियम लागू किए जा रहे हैं और यह खेड़की दौला टोल से शुरू होकर सिरहौल सीमा तक लागू होंगे और एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों को कवर करेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि डीसीपी (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को नियम लागू करने के बारे में सूचित किया गया था। और ड्राइवरों से एक्सप्रेसवे की पहली दो दाहिनी लेन पर कब्जा न करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेन अनुशासन को लागू करना न सिर्फ ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए है। बल्कि अन्य मोटर चालकों के लिए जोखिम को कम करने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। वाणिज्यिक वाहन, विशेष रूप से भारी वाहन सबसे दाहिनी लेन पर कब्जा कर लेते हैं जिससे यातायात बाधित होता है और अन्य कार मालिकों की जिंदगी के लिए भी जोखिम पैदा होता है। सबसे दाहिनी लेन ओवरटेकिंग के लिए बनाई गई है। जबकि यात्री वाहन स्पीड लिमिट का पालन करने के लिए सबसे बीच वाली लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed