फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Brazil stops issuing temporary work visas for BYD in wake of human trafficking investigations

BYD: ब्राजील ने बीवाईडी के अस्थायी कार्य वीजा पर लगाई रोक, मानव तस्करी की जांच के बाद फैसला

Tue, 31 Dec 2024 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि उसने BYD (बीवाईडी) के लिए अस्थायी कार्य वीजा जारी करना बंद कर दिया है। ऐसा उन आरोपों के मद्देनजर किया गया है कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के स्वामित्व वाली साइट पर कुछ श्रमिक मानव तस्करी के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
Brazil stops issuing temporary work visas for BYD in wake of human trafficking investigations
BYD Cars - फोटो : BYD

विस्तार

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि उसने BYD (बीवाईडी) के लिए अस्थायी कार्य वीजा जारी करना बंद कर दिया है। ऐसा उन आरोपों के मद्देनजर किया गया है कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के स्वामित्व वाली साइट पर कुछ श्रमिक मानव तस्करी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब कुछ दिन पहले श्रम अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें 163 चीनी कर्मचारी मिले हैं। जिन्हें पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में BYD फैक्ट्री निर्माण स्थल पर "गुलामी जैसी" परिस्थितियों में अनियमित रूप से ब्राजील लाया गया था। ये कर्मचारी ठेकेदार जिनजियांग ग्रुप द्वारा नियोजित थे, जिसने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
विज्ञापन


बाद में, अधिकारियों ने यह भी कहा कि कर्मचारी मानव तस्करी के शिकार थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कर्मचारी अस्थायी कार्य वीजा पर ब्राजील में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कारखाना दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बन गया है। और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का एक उदाहरण है। BYD ने अकेले बहिया फैक्ट्री परिसर की स्थापना के लिए 620 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

ब्राजील BYD के लिए सबसे बड़ा विदेशी बाजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मंत्रालय के फैसले पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

Brazil stops issuing temporary work visas for BYD in wake of human trafficking investigations
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD
चीनी ईवी निर्माता ने कहा है कि वह अगले साल की शुरुआत में ब्राजील में उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहा है। जिसका शुरुआती वार्षिक उत्पादन 1,50,000 कारों का होगा।

ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अलग बयान में कहा कि अगर BYD कारखाने में अभियोजकों द्वारा पाई गई अनियमितताओं की पुष्टि हो जाती है। तो वह चीनी श्रमिकों को जारी किए गए निवास परमिट को रद्द कर देगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, न्याय मंत्रालय ने श्रम अधिकारियों के निष्कर्षों को सार्वजनिक किए जाने से तीन दिन पहले ही 20 दिसंबर को विदेश मंत्रालय को BYD अस्थायी वीजा जारी करने को निलंबित करने का अनुरोध भेज दिया था।

सूत्र ने बताया कि इसके बाद ऑर्डर को बीजिंग में ब्राजील के दूतावास को भेज दिया गया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, जिसे BYD के प्रवक्ता ने फिर से पोस्ट किया, जिनजियांग ग्रुप ने बहिया साइट पर काम की परिस्थितियों के बारे में ब्राजील के अधिकारियों के आरोपों को खारिज कर दिया।

ठेकेदार ने कहा कि श्रमिकों को "गुलाम" के रूप में चित्रित करना गलत है और अनुवाद में गलतफहमियां हैं।

ब्राजील के श्रम अभियोक्ता कार्यालय ने गुरुवार को दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद एक बयान में कहा कि BYD और जिनजियांग समूह ने 163 श्रमिकों को होटलों में रहने और सहायता देने पर सहमति जताई है। जब तक कि उनके अनुबंध समाप्त करने का समझौता नहीं हो जाता।

2024 के पहले 11 महीनों में चीन के बाहर बेची गई BYD की लगभग पांच कारों में से एक कार ब्राजील में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed