फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bmw unveiled new 5 series 2024 luxury sedan car, know features and when it will be launched in india

BMW 5 Series: बीएमडब्ल्यू की लग्जरी सेडान होगी अपडेट, जानें कैसे होंगे फीचर्स और भारत में कब होगी लॉन्च

Thu, 25 May 2023 02:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 25 May 2023 02:59 PM IST
सार

बीएमडब्ल्यू की ओर से लग्जरी सेडान कार फाइव सीरीज को अपडेट किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें क्या नए फीचर्स दिए जाएंगे और इसे कब तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
bmw unveiled new 5 series 2024 luxury sedan car, know features and when it will be launched in india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : BMW

विस्तार

जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज सेडान कार को अपडेट किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अपडेट के बाद नई सेडान में क्या फीचर्स दिए जाएंगे और इसके साथ ही यह कार भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन


अपडेट होगी कार
बीएमडब्ल्यू की ओर से लग्जरी सेडान के तौर पर आने वाली फाइव सीरीज कार को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। कंपनी की ओर से हाल में ही इसे ग्लोबल स्तर पर अपडेट के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है कार
कंपनी की ओर से फाइव सीरीज के 2024 मॉडल को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा रखा गया है। मौजूदा फाइव सीरीज के मुकाबले नई 2024 फाइव सीरीज 20 एमएम ज्यादा बड़ी है और अब इसका व्हीलबेस 2995 एमएम हो गया है। इसके अलावा इसमें नए बंपर और बेहतर ग्रिल दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च


कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें नए ट्विन बूमरैंग साइज के डीआरएल और हैडलैंप मिलेंगे। बेहतर रोशनी के लिए इसमें एडेप्टिव एलईडी और विकल्प के तौर पर मैट्रिक्स लाइट्स दी जाएंगी। इसके साथ ही इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आईड्राइव 8.5, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कितना दमदार इंजन
बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज 2024 को चार और छह सिलेंडर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाया जाएगा। पेट्रोल इंजन से कार को 205 बीएचपी और 330 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जबकि डीजल इंजन से कार को 194 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इसमें प्लग इन हाइब्रिड वर्जन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

कब होगी लॉन्च
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से फाइव सीरीज 2024 को अभी सिर्फ पेश किया गया है। कई देशों में इसे इस साल अक्तूबर महीने तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारत की बात करें नई फाइव सीरीज को भारतीय बाजार में अगले साल तक लाया जा सकता है। भारत में इसकी संभावित कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed