{"_id":"66b60e7574706f709f07f150","slug":"bmw-recalls-over-one-lakh-us-vehicles-know-details-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW Recalls: बीएमडब्ल्यू एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वाहनों को मंगा रही है वापस, आई यह समस्या","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW Recalls: बीएमडब्ल्यू एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वाहनों को मंगा रही है वापस, आई यह समस्या
Fri, 09 Aug 2024 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अमेरिका में 1,05,558 क्रॉसओवर और सेडान गाड़ियों को वापस बुलाया है।
विज्ञापन
BMW X5
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अमेरिका में 1,05,558 क्रॉसओवर और सेडान गाड़ियों को वापस बुलाया है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने गुरुवार को बताया कि कंपनी स्टार्टर मोटर में ओवरहीटिंग की समस्या को ठीक करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस रिकॉल में कई मॉडल प्रभावित होंगे। जिनमें X5, X7, 3 और 7 सीरीज के मॉडल शामिल हैं।
NHTSA के कहा, अगर स्टार्टर मोटर खराब हो जाती है और गाड़ी को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश की जाती है तो इससे स्टार्टर मोटर में बिजली का ओवरलोड हो सकता है और वो गर्म हो सकती है।
ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर के अनुसार, डीलर गाड़ी के सॉफ्टवेयर को मुफ्त में अपडेट करेंगे। मालिकों को सितंबर के आखिर तक इसके बारे में सूचना मिल जाएगी।