{"_id":"66c5bcccfa9eb1bacf053e51","slug":"bmw-recalls-more-than-720000-cars-in-this-country-as-one-of-largest-vehicle-recalls-worldwide-in-2024-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW Recalls: बीएमडब्ल्यू ने इस देश में 7,20,000 से ज्यादा कारें मंगाईं वापस, वाहनों में आग लगने की है आशंका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW Recalls: बीएमडब्ल्यू ने इस देश में 7,20,000 से ज्यादा कारें मंगाईं वापस, वाहनों में आग लगने की है आशंका
Wed, 21 Aug 2024 03:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:39 PM IST
सार
जर्मन लग्जरी कार की दिग्गज कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने 2024 के सबसे बड़े वाहन रिकॉल में से एक जारी किया है।
विज्ञापन
BMW X5
- फोटो : BMW
विस्तार
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने 2024 के सबसे बड़े वाहन रिकॉल में से एक जारी किया है। जर्मन लग्जरी कार की दिग्गज कंपनी ने संभावित शॉर्ट सर्किट समस्या के कारण अमेरिका में विभिन्न मॉडल लाइनअप की 7,20,796 कारों को वापस मंगाया है। कंपनी के मुताबिक इस समस्या से आग लग सकती है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा प्रकाशित रिकॉल दस्तावेज में कहा गया है कि शॉर्ट सर्किट प्रभावित वाहनों के वाटर पंप से पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
रिकॉल दस्तावेज ने आगे बताया कि कार निर्माता को इस साल जनवरी में थर्मल घटना के बारे में शिकायत मिली थी। हालांकि, यह जिक्र नहीं किया गया है कि घटना से कौन सा मॉडल प्रभावित हुआ था। वाहन निर्माता ने एक जांच शुरू की, जिसमें समस्या का पता चला। प्रभावित वाहनों का वाटर पंप और इससे जुड़ा एक विशिष्ट इलेक्ट्रिक प्लग कनेक्टर, दुर्लभ परिस्थितियों में, इनटेक एयर होज से टपकने वाले तरल पदार्थ से फट सकता है। यह प्लग तक पहुंच सकता है और सीट को नुकसान पहुंचा सकता है और तरल पदार्थ के प्लग में घुसने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस रिकॉल के तहत प्रभावित मॉडल में BMW X1 sDrive28i, xDrive28i, Z4 sDrive28i, 528i, 528i xDrive, 328i, 328xi, X5 xDrive 40e, 228i, 228xi, 428i, 428i xDrive, 328xi Gran Turismo, X3 sDrive28i, xDrive28i, X4 xDrive28i, 428xi शामिल हैं। NHTSA दस्तावेज के अनुसार, ये प्रभावित BMW कारें 2012 और 2017 के बीच बनी थीं।
रिकॉल दस्तावेज ने आगे बताया कि BMW प्रभावित प्लग के साथ-साथ वापस मंगाए गए वाहनों के वाटर पंप की जांच करेगी। और अगर कोई नुकसान पाया जाता है तो इन पुर्जों को बदल देगी। प्लग को टपकते तरल पदार्थों से बचाने के लिए एक शिल्ड (ढाल) भी लगाया जाएगा। जबकि यह रिकॉल अमेरिका में क्षतिग्रस्त वाहनों को कवर करता है। लेकिन यह पुष्टि नहीं की गई है कि भारत में BMW कारें भी इस समस्या के लिए वापस मंगाई जाएंगी या नहीं।