फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW Recalls Cars in China over potential risks with airbag Know details

BMW Recalls: बीएमडब्ल्यू चीन में 1.36 लाख कारों को मंगाएगी वापस, आई यह खराबी, नियामक ने दी जानकारी

Sat, 17 Aug 2024 05:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू और उसके जॉइन्ट वेंचर ताकाता एयरबैग से संभावित जोखिमों के कारण चीन में कुल 13.6 लाख स्थानीय रूप से उत्पादित और आयातित कारों को वापस मंगाएगा, यानी रिकॉल करेगा।

विज्ञापन
BMW Recalls Cars in China over potential risks with airbag Know details
BMW X5 - फोटो : BMW

विस्तार

जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू और उसके जॉइन्ट वेंचर ताकाता एयरबैग से संभावित जोखिमों के कारण चीन में कुल 13.6 लाख स्थानीय रूप से उत्पादित और आयातित कारों को वापस मंगाएगा, यानी रिकॉल करेगा। चीन के बाजार नियामक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

चीन के राज्य प्रशासन के बाजार नियमन ने एक बयान में कहा कि तुरंत प्रभावी होने वाला यह रिकॉल 2003-2017 के बीच उत्पादित मॉडलों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थईस्ट चीन में स्थित एक जॉइन्ट वेंचर बीएमडब्ल्यू ब्रिलियंस ऑटोमोटिव 598,496 चीन निर्मित कारों को वापस मंगाएगा। जबकि बीएमडब्ल्यू चाइना ऑटोमोबाइल ट्रेडिंग 759,448 आयातित कारों को वापस मंगाएगा। नियामक ने जानकारी दी।
विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि निरीक्षण के बाद जिन वाहनों में खराबी पाई जाएगी, बीएमडब्ल्यू सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए ड्राइवर के फ्रंट एयरबैग को मुफ्त बदल देगा।

बयान में कहा गया है कि यह रिकॉल उन बीएमडब्ल्यू कारों के लिए है जिनके स्टीयरिंग व्हील को कार मालिकों द्वारा फिर से फिट किया गया है। जिसमें खराब ताकाता एयरबैग लगाए गए हो सकते हैं।

जर्मन कार निर्माता ने संभावित रूप से गंभीर या घातक चोटों का कारण बन सकने वाले दोषपूर्ण ताकाता एयरबैग इनफ्लेटर के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में 394,000 वाहनों को भी वापस मंगाया। अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने जुलाई में यह कहा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू चीन ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed