फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW Motorrad India launches 2021 S1000R naked superbike in India know price specifications and features sports bike in india

2021 S1000R: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नेकेड स्पोर्ट्स सुपरबाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 15 Jun 2021 02:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 02:44 PM IST
सार

भारतीय-स्पेक BMW S1000R मोटरसाइकिल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जाने वाली यूनिट के जैसी ही है। भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू एस1000आर हाल का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 नेकेड स्पोर्ट्स बाइक से होगा। 

विज्ञापन
BMW Motorrad India launches 2021 S1000R naked superbike in India know price specifications and features sports bike in india
2021 S1000R - फोटो : BMW Motorcycles

विस्तार

BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने मंगलवार को देश में 2021 S1000R नेकेड स्पोर्ट्स बाइक को 17,90,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। 2021 S1000R बाइक को भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने सभी बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर नई मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कीमत
ऑल-न्यू S1000R बाइक को तीन ट्रिम्स - Standard (स्टैंडर्ड), Pro (प्रो) और Pro M Sport (प्रो एम स्पोर्ट) में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने S1000R बाइक के बेस स्टैंडर्ड ट्रिम की कीमत 17.90 लाख रुपये, प्रो वेरिएंट की कीमत 19.75 लाख रुपये और प्रो एम स्पोर्ट की कीमत 22.50 लाख रुपये तय की है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन


मुकाबला
भारतीय-स्पेक BMW S1000R मोटरसाइकिल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जाने वाली यूनिट के जैसी ही है। भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू एस1000आर हाल का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 नेकेड स्पोर्ट्स बाइक से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया स्टाइल और लुक
नई S1000R अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी अपडेट्स के साथ उतारी गई है। इस बाइक के एक्सटीरियर में बिल्कुल नई स्टाइलिंग दी गई है। इस बाइक में एक अपडेटेड इंजन और बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिया गया है। नई बाइक में 6.5 इंच के टीएफटी मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जिसमें बाइक की ड्राइविंग के दौरान कई अहम जानकारी मिलती है। 

कलर ऑप्शन
नई S1000R को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बेसिक रेसिंग रेड नॉन-मेटालिक रंग के अलावा, बाइक के स्टाइल स्पोर्ट ऑप्शन को हॉकेनहाइम सिल्वर मैटेलिक के साथ पेश किया गया है। इसमें रियर फ्रेम सेक्शन और इंजन साइड कवर को मैट कॉपर मेटैलिक कंपोनेंट के साथ-साथ ग्रे एनोडाइज्ड कंपोनेंट्स के साथ पेश किया गया है जो रोडस्टर के टेक्निकल हाइलाइट्स को बताती है। इसमें एक एम मोटरस्पोर्ट पेंट फिनिश भी मिलती है, जो स्टाइल स्पोर्ट और एम पैकेज विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 

इंजन और पावर
नई S1000R बाइक में यूरो 5/बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन वाला 999 cc इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 11,000 rpm पर 165 bhp का अधिकतम पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

4 ड्राइविंग मोड्स
इस बाइक में चार ड्राइविंग मोड्स - Rain (रेन), Road (रोड), Dynamic (डायनेमिक) और Dynamic Pro (डायनेमिक प्रो) स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। इन राइडिंग मोड्स को इंजन (थ्रॉटल), इंजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, एबीएस और एबीएस प्रो जैसे परफॉर्में और सेफ्टी फीचर्स के लिए कॉन्फिगर किया गया है। 


बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, "ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर की सेकंड जेनरेशन मॉडल को एक पावर-पैक रोडस्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें शानदार राइडिंग डायनेमिक्स, एथलेटिक चरित्र के साथ अधिकतम सुरक्षा और रोजमर्रा की व्यावहारिकता दी गई है। हमें भारत में राइडिंग के शौकीनों के लिए एक और उत्कृष्ट उत्पाद पेश करने पर खुशी हो रही है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed