फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW C 400 GT Scooter Launched in india 2021 bmw c400gt price in india bmw c 400 gt top speed specifications

BMW C 400 GT: भारत का सबसे महंगा स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और क्या है इसमें खास

Tue, 12 Oct 2021 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 03:57 PM IST
सार

BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) ने भारतीय बाजार में अपना ऑल-न्यू C 400 GT (सी 400 जीटी) प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर लॉन्च कर दिया है। BMW C 400 GT मैक्सी-स्कूटर भारत का सबसे महंगा स्कूटर है, जिसका कोई अन्य प्रतिद्वंद्वी नहीं है। 
 

विज्ञापन
BMW C 400 GT Scooter Launched in india 2021 bmw c400gt price in india bmw c 400 gt top speed specifications
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles

विस्तार

BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपने नए C 400 GT (सी 400 जीटी) प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर को लॉन्च करने का एलान किया। BMW C 400 GT मैक्सी-स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये तय की गई है। इस कीमत पर, नया C 400 GT भारत का सबसे महंगा स्कूटर बन गया है, जिसका कोई अन्य प्रतिद्वंद्वी नहीं है। 
विज्ञापन


बुकिंग और कलर
कंपनी ने मंगलवार से बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया की सभी डीलरशिप पर नए स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू का नया सी 400 जीटी प्रीमियम मिड-साइज स्कूटर भारतीय बाजार में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगा। ऑल-न्यू BMW C 400 GT स्कूटर दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एल्पाइन व्हाइट और स्टाइल ट्रिपल ब्लैक कलर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इंजन, पावर और टॉप स्पीड
ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में एक नया 350 cc वाटर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 34 एचपी (25 किलोवाट) का पीक आउटपुट और 5750 आरपीएम पर 35 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। BMW C 400 GT स्कूटर सिर्फ 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 139 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फीचर्स

BMW C 400 GT Scooter Launched in india 2021 bmw c400gt price in india bmw c 400 gt top speed specifications
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles
नए BMW C 400 GT स्कूटर में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर 6.5-इंच के फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन और मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। बीएमडब्ल्यू मोटरराड मल्टी-कंट्रोलर, वाहन चालक को वाहन और कनेक्टिविटी फंक्शन तक तुरंत एक्सेस देता है। स्कूटर बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी एप के साथ आता है। स्कूटर के कुछ अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (एएससी), ऑप्टिमाइज्ड लाइटिंग के साथ सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट शामिल हैं। 

'शहरी मोबिलिटी में एक नए युग की शुरुआत'

BMW C 400 GT Scooter Launched in india 2021 bmw c400gt price in india bmw c 400 gt top speed specifications
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "ऑल-न्यू BMW C 400 GT की लॉन्च भारत में शहरी मोबिलिटी सेगमेंट में एक नए युग की शुरुआत करता है। इस प्रगतिशील और फुर्तीले मिड-साइज स्कूटर को शहर और लंबे टूरिंग गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे शहर में सवारी कर रहे हों, दफ्तर जाना हो या वीकेंड टूर का आनंद ले रहे हों- नई बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी पूरी तरह से सवारी का आनंद लेने के लिए एकदम सही साथी है। न सिर्फ अकेले बल्कि एक अन्य पैसेंजर के साथ भी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed