{"_id":"66ae1652ae1d95a56b005c89","slug":"bmw-6-series-gt-delisted-bmw-delist-6-series-gt-from-india-website-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW 6 Series GT: बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT को भारतीय वेबसाइट से हटाया गया, क्या भारत में हो गई बंद?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW 6 Series GT: बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT को भारतीय वेबसाइट से हटाया गया, क्या भारत में हो गई बंद?
Sat, 03 Aug 2024 05:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:06 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू ने अपनी भारतीय वेबसाइट से 6 सीरीज GT को हटा दिया है। इस कदम से यह संकेत मिलता है कि इस मॉडल को भारतीय बाजार से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
BMW 6 Series GT
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएमडब्ल्यू ने अपनी भारतीय वेबसाइट से 6 सीरीज GT को हटा दिया है। इस कदम से यह संकेत मिलता है कि इस मॉडल को भारतीय बाजार से बंद कर दिया गया है। बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT पिछली पीढ़ी की 5 सीरीज पर आधारित लिफ्टबैक स्टाइल वाली पेशकश थी। यह मॉडल एक ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, पीछे की ओर अधिक हेडरूम और लेगरूम के साथ-साथ एक बडे बूट स्पेस के साथ आता था। गौरतलब है कि बीएमडब्ल्यू इंडिया ने हाल ही में देश में न्यू जेनरेशन 5 सीरीज LWB पेश की है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT बंद
6 सीरीज GT का लक्ष्य हमेशा उन लोगों पर था जो बीएमडब्ल्यू लाइनअप में 5 सीरीज सेडान की तुलना में थोड़ा ज्यादा आरामदायक रियर सीट अनुभव चाहते थे। कार दो-एक्सल सेल्फ-लेवलिंग एयर सस्पेंशन, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबियंट लाइटिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सेन्साटेक लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और बहुत सारे फीचर्स से लैस थी।

बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT स्पेसिफिकेशंस
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया था। जिसे 255 बीएचपी और 400 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया था। यह मॉडल डीजल इंजन के साथ भी आया था। जिसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन से 188 बीएचपी का पावर और 400 एनएम का टॉर्क मिलता था। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़े हुए थे। जो पावर को रियर व्हील्स पर भेजते थे।

BMW 5 Series LWB
- फोटो : BMW
न्यू जेनरेशन बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज LWB
6 सीरीज GT का बंद होना आश्चर्यजनक नहीं है। क्योंकि हाल ही में भारत में न्यू जेनरेशन बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज LWB लॉन्च की गई थी। 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस को खासतौर पर भारत के लिए राइट-हैंड ड्राइव में डिजाइन किया गया है। और भारत इस कॉन्फिगरेशन को हासिल करने वाला पहला बाजार है। इस मॉडल में पीछे की ओर ज्यादा लेगरूम के लिए लंबा व्हीलबेस है। जो इसे एक ज्यादा शानदार ओनरशिप एक्सपीरियंस देता है। गौरतलब है कि, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज GT की कीमत आखिरी बार 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हुई थी। वहीं, न्यू जेनरेशन 5 सीरीज LWB की कीमत 72.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।