{"_id":"62bdadcf4a43dd53141adc52","slug":"bmw-6-series-50-jahre-m-edition-launched-in-india-bmw-india-announces-launch-of-new-exclusive-50-jahre-m-edition-of-bmw-6-series-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW 6 Series '50 Jahre M Edition': बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW 6 Series '50 Jahre M Edition': बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 30 Jun 2022 07:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 07:36 PM IST
सार
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने गुरुवार को देश में BMW 6 Series (बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज) का नया एक्सक्लूसिव 50 Jahre M Edition (50 जहर एम एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
BMW 6 Series 50 Jahre M Edition
- फोटो : BMW India
विस्तार
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने गुरुवार को देश में BMW 6 Series (बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज) का नया एक्सक्लूसिव 50 Jahre M Edition (50 जहर एम एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि आइकॉनिक BMW M GmbH (बीएमडब्ल्यू एम जीएमबीएच) की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए नए मॉडल की घोषणा की गई है। कार को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,90,000 रुपये है।
बुकिंग शुरू
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज का '50 Jahre M Edition' भारत में चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसे पेट्रोल वैरिएंट- BMW 630i M Sport में उपलब्ध कराया जाएगा। नई बीएमडब्ल्यू की बुकिंग भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बुकिंग शुरू
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज का '50 Jahre M Edition' भारत में चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसे पेट्रोल वैरिएंट- BMW 630i M Sport में उपलब्ध कराया जाएगा। नई बीएमडब्ल्यू की बुकिंग भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू हो गई है।
विज्ञापन
BMW 6 Series 50 Jahre M Edition
- फोटो : BMW India
इंजन और स्पीड
कार बीएमडब्ल्यू ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कार में 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो अधिकतम 258 hp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स और ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल के फीचर्स से लैस है। यह कार सिर्फ 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
कार के परफॉर्मेंस में की मुख्य विशेषताओं में से एक है कि इसमें स्टैंडर्ड एडेप्टिव 2-एक्सल एयर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें इसकी सेल्फ-लेवलिंग की सुविधा मिलती है जो लोड के बावजूद निरंतर ऊंचाई बनाए रखती है। कार अलग-अलग मोड्स - कम्फर्ट, कम्फर्ट+, स्पोर्ट, स्पोर्ट+ और एडेप्टिव के साथ आती है, जो एक डेडिकेटेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल स्विच के साथ आती है।

दमदार फीचर्स
केबिन के अंदर, कार एक मॉडर्न कॉकपिट कॉन्सेप्ट के साथ आती है। इसमें बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 के साथ 3डी नेविगेशन, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 12.3-इंच कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है। इस कार में बीएमडब्ल्यू वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे काफी मॉडर्न बनाती है। इस फीचर के जरिए कार के अंदर सवार लोग सिर्फ बोलकर कई तरह के फंक्शन ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मोबाइल फोन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के लिए वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
कलर ऑप्शन
नया लिमिटेड एडिशन मॉडल रंग विकल्पों की एक रेंज में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है - बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल तंजानाइट ब्लू मैटेलिक, एम कार्बन ब्लैक, बर्निना ग्रे एम्बर इफेक्ट और मिनरल व्हाइट, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ कॉन्यैक फिनिश में नेचुरल लेदर डकोटा अपहोल्स्ट्री के साथ पेयर किया गया है।