फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bmw 2 series gran coupe m sport 2021 launched in india know price features and specifications of bmw 220i m sport 2021 bmw india cars

BMW 220i M Sport लग्जरी कार भारत में लॉन्च, जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Tue, 12 Jan 2021 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Jan 2021 04:13 PM IST
सार

नई BMW 220i को आकर्षक "M Sport" पैकेज के साथ पेश किया गया है। यह कार सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की सीटों काफी खास हैं और इनमें इलेक्ट्रिक मेमोरी फंक्शन दिया गया है। इसके साथ ही कार में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ भी दी गई है। 

विज्ञापन
bmw 2 series gran coupe m sport 2021 launched in india know price features and specifications of bmw 220i m sport 2021 bmw india cars
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport 2021 - फोटो : BMW

विस्तार

लग्जरी कारों और मोटरसाइकिल बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्लू) ने भारत में अपनी 2 Series Gran Coupe (2 सीरीज ग्रैन कूपे) के नए पेट्रोल वेरिएंट को आधिकारिक रूप लॉन्च कर दिया है। इस कार का लुक और डिजाइन काफी आकर्षक है। साथ ही इसका इंजन भी दमदार है। जिसकी वजह से नई BMW 220i M Sport महज 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती है। 
विज्ञापन

कीमत
नई BMW 220i को आकर्षक "M Sport" पैकेज के साथ पेश किया गया है। इसे बीएमडब्लू ग्रूप के चेन्नई प्लांट में बनाया जाता है। नई BMW 220i M Sport कार की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.90 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू की यह नई कार देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर और डिजाइन
BMW इंडिया की नई 220i का पेट्रोल वेरिएंट इसके डीजल वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। कार का लुक काफी आकर्षक है। इसमें सिग्नेचर स्टाइल किडनी ग्रिल, क्रोम स्लैट्स, फुल एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, बिना फ्रेम के चारों दरवाजे और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

इंटीरियर और फीचर्स
इस कार का केबिन काफी स्पेशियस है। कार की सीटों काफी खास हैं और इनमें इलेक्ट्रिक मेमोरी फंक्शन दिया गया है। इसके साथ ही कार में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और 430 लीटर का बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
नई 220i ग्रैन कूपे में 6 एयरबैग्स, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, एबीएस के साथ ब्रेक असिस्ट, एआरबी टेक्नोलॉजी, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, साइड इंपैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबलाइजर और क्रैश सेंसर्स, आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

इंजन
नई BMW 220i एम स्पोर्ट के साथ 2.0-लीटर ट्विन पावर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 190 bhp का पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर भी दिया गया है। जबकि कार के डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर ट्विन पावर टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 190 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक यह कार सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

कलर ऑप्शन
BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सफायर, मेलबर्न रैड और स्टॉर्म बे रंग शामिल हैं। इसके अलावा M Sport को खासतौर पर इसी कार को मिले दो रंगों - मिसानो ब्लू और स्नैपर रॉक्स के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed