फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike emitting alot of pollution then your vehicle pisten will be damaged

Bike Care Tips: मोटरसाइकिल से निकलने वाले धुएं की वजह से कम हो जाती है माइलेज? जानें क्या है डिटेल

Thu, 19 Sep 2024 12:30 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 12:30 PM IST
सार

अगर आपके पास बाइक है, जोकि काफी पुरानी हो चुकी है और उसमें से सपेद धुआं निकलता है तो इससे माइलेज पर क्या असर पड़ता है। कई बार नई बाइक भी सफेद धुआं छोड़ती है, ऐसे में जानिए क्या है इसका सही जवाब।

विज्ञापन
bike emitting alot of pollution then your vehicle pisten will be damaged
Bike Care Tips - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश में दो पहिया वाहनों की मांग और बिक्री काफी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है। कई कंपनियां आने वाले समय में अपने नए मॉडलों को पेश करने वाली हैं। ऐसे में अगर आपके पास पहले से ही बाइक है और उसमें से काफी धुआं निकल रहा है तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। दरअसल, मोटरसाइकिल से थोड़ा धुआं निकलना तो ठीक है, मगर परेशानी तब बढ़ जाती है, जब धुएं का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। ऐसे में जानिए क्या है इस दिक्कत का समाधान।

विज्ञापन

ये हो सकती है धुआं निकलने की वजह

दो पहिया वाहन से ज्यादा धुआ निकलने की स्थिति में तुरंत वाहन लेकर मैकेनिक के पास जाना चाहिए। मैकेनिक वाहन में ऑयल डाल देगा, जिसके बाद वाहन से धुआ निकलना बंद हो जाएगा। दरअसल, वाहन से धुआं निकलने के पीछे गाड़ी की सही समय पर सर्विस का नहीं होना है। अगर वाहन की सर्विस को काफी लंबा समय हो जाए तो फिर इसकी वजह से गाड़ी से धुएं का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। अगर इस परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया तो इससे वाहन का पिस्टन भी खराब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं से आती हैं ये समस्याएं

इसके अलावा अगर दो पहिया वाहनका कंबशन चेंबर में कोई दिक्कत हो तो भी गाड़ी से सफेद धुआं निकलता है। इस समस्या को लंबे समय तक टालने से इंजन की परफॉर्मेंस पर खराब असर पड़ता है। इसके साथ ही कई बार दो पहिया वाहन का सिलेंडर हैड भी टूट जाता है, ऐसे में सफेद धुआं निकलता है और इससे भी माइलेज में कमी आती है। बाइक के इंजेक्टर पंप में अगर कोई खराबी है तो भी वाहन सफेद धुआं छोड़ता है, ऐसे में किसी काबिल मैकेनिक से वाहन की जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन

माइलेज भी होती है कम?

बाइक में से अगर बहुत अधिक सफेद धुआं निकले तो इससे वाहन की माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। काफी लोगों को इस बात की चिंता रहती है। ऐसे में वाहन को लेकर छोटी सी लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन के पिस्टन को सही समय पर किसी मैकेनिक को जरूर चेक करवाएं, ताकि माइलेज में कोई कमी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed