फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Taxi Offers Ownership to Drivers New Cab Model in India

Bharat Taxi: ड्राइवरों को 80% मुनाफा, ₹500 में शेयर, जानें क्या है भारत टैक्सी का नया मॉडल?

Thu, 26 Feb 2026 08:34 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 26 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

हाल ही में एक नई कोऑपरेटिव-बेस्ड कैब सर्विस, भारत टैक्सी लॉन्च की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे अमूल मॉडल पर बना ड्राइवर-ओन्ड प्लेटफॉर्म बताया है। जहां सदस्य थोड़ी रकम इन्वेस्ट करते हैं और मिलकर कंपनी के मालिक बनते हैं।

विज्ञापन
Bharat Taxi Offers Ownership to Drivers New Cab Model in India
taxi cab car - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में Bharat Taxi (भारत टैक्सी) नाम की एक नई कोऑपरेटिव-आधारित कैब सेवा की शुरुआत की। इसे अमूल मॉडल पर आधारित बताया गया है, जहां ड्राइवर सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि कंपनी के सह-मालिक भी होंगे।

विज्ञापन


सिर्फ ₹500 में ड्राइवर कैसे बनेंगे कंपनी के सह-मालिक?
दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के कैब व ऑटो ड्राइवरों के साथ एक टाउनहॉल कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ड्राइवर 500 रुपये का एक शेयर खरीदकर भारत टैक्सी के सह-मालिक बन सकते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने अमूल का उदाहरण देते हुए कहा कि, 
"36 लाख माताओं-बहनों ने 50-50 रुपये लगाकर अमूल खड़ा किया, जिसका आज टर्नओवर 1.25 लाख करोड़ रुपये है।"

उनका कहना था कि छोटा निवेश भी बड़ा संस्थान खड़ा कर सकता है।

प्राइवेट कैब कंपनियों से भारत टैक्सी कैसे अलग है?
अमित शाह ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों में मुनाफा मालिकों के पास चला जाता है, जबकि अमूल में 85 प्रतिशत मुनाफा सीधे उत्पादक को मिलता है।

उन्होंने कहा कि "भारत टैक्सी भी मोबिलिटी सेक्टर में वही काम करेगी, जो अमूल ने डेयरी सेक्टर में किया।"  

क्या ड्राइवरों को बोर्ड में भी प्रतिनिधित्व मिलेगा?
हां। शाह ने बताया कि जैसे-जैसे भारत टैक्सी की सदस्य संख्या बढ़ेगी। ड्राइवर प्रतिनिधियों के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सीटें आरक्षित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, "अगर बोर्ड कोई ऐसा फैसला लेता है जो ड्राइवरों के खिलाफ है, तो आपका प्रतिनिधि खड़ा होकर पूछेगा- आप हमारी कंपनी के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?"

ड्राइवरों को मुनाफे में कितना हिस्सा मिलेगा?
अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि भारत टैक्सी

  • न्यूनतम प्रति किलोमीटर बेस रेट तय करेगी

  • ड्राइवरों को अनिश्चित कमाई का सामना नहीं करना पड़ेगा

उन्होंने मौजूदा राइड-हेलिंग कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे मुनाफा बढ़ाने के लिए ड्राइवरों के लिए कोई न्यूनतम दर तय नहीं करतीं।

भारत टैक्सी के मॉडल के तहत-

  • 80 प्रतिशत मुनाफा ड्राइवरों को लौटाया जाएगा (किलोमीटर के आधार पर)

  • 20 प्रतिशत राशि कोऑपरेटिव कैपिटल के रूप में रखी जाएगी

 

विज्ञापन

भारत टैक्सी अभी कहां काम कर रही है और आगे की योजना क्या है?
अमित शाह के अनुसार, भारत टैक्सी फिलहाल

  • दिल्ली-एनसीआर

  • राजकोट

में परिचालन में है।

सरकार की योजना है कि-

  • 2 साल में 15 करोड़ ड्राइवरों को जोड़ा जाए

  • 3 साल में हर नगर निगम वाले शहर तक सेवा का विस्तार किया जाए

भारत टैक्सी का मूल विचार क्या है?
केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, इस मॉडल का मूल मंत्र बेहद सरल है-
500 रुपये का निवेश, सह-मालिकाना हक और मुनाफे में हिस्सेदारी।

यानी ड्राइवर अब सिर्फ एप के लिए काम नहीं करेंगे। 
बल्कि अपनी खुद की कंपनी के मालिक बनकर कमाई करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे अमूल के सदस्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed