फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Mobility Global Expo 2025 Events Places Schedule and Timeline Know In Details

2025 Auto Expo: तीन जगह आयोजित होगा ऑटो एक्सपो, डेट के साथ जानिए इवेंट का शेड्यूल

Thu, 16 Jan 2025 01:07 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

Auto Expo 2025 Event Schedule: अगर आप भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में आने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जान लीजिए कि किस दिन और जगह कौन से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Events Places Schedule and Timeline Know In Details
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility

विस्तार

देश में शुक्रवार से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (ऑटो एक्सपो) का आगाज होने वाला है। एक्सपो का आयोजन दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 के बीच किया जा रहा है। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के आयोजन के लिए दिल्ली के भारत मंडपम, द्वारका के यशोभूमी और ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो सेंटर को चुना गया है। बता दें कि इस बार भारत मोबिलिटी शो का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें न केवल वाहन कंपनियां शिरकत करेंगी, बल्कि ऑटो कंपोनेंट और तकनीक से जुड़ी कंपनियां भी इसमें हिस्सा लेंगी। ऑटो एक्सपो के शुरुआत के पहले दो दिन यानी 17 और 18 जनवरी मीडिया और डीलरों के लिए है आरक्षित हैं, जबकि आम लोगों के लिए एक्सपो की एंट्री 19 जनवरी से खोली जाएगी। अगर आप भी भारत मोबिलिटी एक्सपो में आने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जान लीजिए कि किस दिन और जगह कौन से इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025 Events Places Schedule and Timeline Know In Details
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion - फोटो : Skoda
भारत मंडपम, नई दिल्ली
भारत मंडपम में इवेंट्स 17 जनवरी से शुरु होकर 22 जनवरी तक चलेंगे। यहां SIAM, ACMA और CII के सहयोग से आयोजित होने वाला  Auto Expo Motor Show 2025 मुख्य आकर्शन होगा। इसके अलावा, इंडिया साइकिल शो, स्टील पवेलियन और मोबिलिटी टेक पेवेलियन भी होगा। भारत मंडपम में इंटरनेशनल टायर शो का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-दुनिया की कई कंपनियां अपने टायरों से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन करती हुई दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025 Events Places Schedule and Timeline Know In Details
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
यशोभूमी, द्वारका (नई दिल्ली)
द्वारका के यशोभूमी कंवेंशन सेंटर में एक्सपो का आयोजन 18 से 21 जनवरी के बीच किया जाएगा। यहां ACMA, SIAM और CII द्वारा प्रायोजित ऑटो कंपनेंट शो 2025 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, यहां दर्शकों को जर्मनी, यूके, साउथ कोरिया, जापान, ताइवान, स्पेन और यूएसए जेसें देशों से आए प्रदर्शकों के पवेलियन भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, एक्सेसरीज, बीयरिंग और इक्विपमेंट और ईवी तकनीक से संबंधित कंपनियों के पवेलियन भी यहां लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025 Events Places Schedule and Timeline Know In Details
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस बार अर्बन मोबिलीटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों का भी जलवा दिखेगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत मोबिलिटी एक्सपो का आयोजन 19 से 22 जनवरी के बीच किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और अर्बन मोबिलीटी तकनीक देश के विकास में अहम योगदान देते हैं। इसलिए इनके महत्व को समझते हुए इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस सेगमेंट में भी कंपनियों को अपनी तकनीक और इनोवेशन को प्रदर्शित करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed