फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry

Tyre Rating: टायर उद्योग के लिए नई स्टार रेटिंग नियम लाएगी सरकार, 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा गाड़ियों का माइलेज

Tue, 17 May 2022 06:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 06:23 PM IST
सार

अब फ्रिज, एसी की तर्ज पर गाड़ियों के टायर की भी स्टार रेटिंग होगी। इससे न सिर्फ यात्रा सुरक्षित होगी बल्कि वाहनों की माइलेज भी बढ़ेगी। सरकार जल्द ही टायर उद्योग के लिए नई 5-स्टार रेटिंग लाएगी। 

विज्ञापन
best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry
tyre - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इसके लिए Automotive Research Association of India (ARAI), ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने टायर उद्योग से बातचीत पूरी कर ली है। टायरों को ईंधन बचाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन को फिसलने से रोकने की क्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन

best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry
tyre - फोटो : For Reference Only
मौजूदा नियम
इस समय, टायरों की गुणवत्ता के लिए BIS नियम लागू होते हैं। यह गुणवत्ता के समान स्तर को दर्शाता है, लेकिन ग्राहकों को यह नहीं पता होता है कि उन्हें कौन सा टायर खरीदना चाहिए। क्योंकि सभी टायर बीआईएस सर्टिफिकेट के साथ आते हैं।

10 फीसदी तक बचेगा ईंधन
माना जा रहा है कि 5-स्टार रेटिंग वाले टायरों के इस्तेमाल से 10 फीसदी तक ईंधन की बचत की जा सकती है। साथ ही इसमें टायर की सेफ्टी और स्किड एबिलिटी का भी जिक्र होगा। 
विज्ञापन

best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry
tyre - फोटो : For Reference Only
क्या होगा फायदा?
ARAI भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आता है। ARAI के मुताबिक नए नियम से यात्रा पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। स्टार रेटिंग शुरू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टायर ज्यादा ईंधन कुशल और विश्वसनीय हो। इससे तेल की खपत को 10 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इन रेटिंग से इस बात का भी अंदाजा हो जाएगा कि घुमावदार और धूल भरी सड़कों पर टायर की पकड़ कैसी है। साथ ही इस रेटिंग में यह भी जानकारी दी जाएगी कि कौन सा टायर कितना ईंधन बचाता है। 
विज्ञापन

best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry
tyre - फोटो : For Reference Only
घटिया टायरों का बंद होगा आयात
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार रेटिंग के जरिए घटिया टायरों के आयात पर भी पाबंदी लगाने की सरकार की योजना है। सरकार के इस कदम से आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे घरेलू कंपनियां बेहतर टायर बना सकेंगी। 

best tyre rating in india tyre star rating how to know if a tyre is good Government to bring new star rating rules for tyre industry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : For Reference Only
टायर हुए महंगे
5 स्टार रेटिंग वाले टायरों की थोड़े महंगे हो सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सामान्य टायरों की तुलना में स्टार रेटिंग वाले टायरों की कीमत कितनी ज्यादा होगी।  रूस-यूक्रेन जंग की वजह से टायर की कीमतों में इस वर्ष 8 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कच्चा माल और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण टायर उत्पादक कंपनियों ने टायर की कीमतों में इजाफा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed