{"_id":"6607dbd397215efe8104823a","slug":"bandra-worli-sea-link-toll-tax-to-increase-from-april-1-know-details-of-bwsl-toll-price-2024-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bandra Worli Sea Link: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक अप्रैल से बढ़ जाएंगी टोल दरें, जानें कितना होगा नया शुल्क","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bandra Worli Sea Link: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक अप्रैल से बढ़ जाएंगी टोल दरें, जानें कितना होगा नया शुल्क
Sat, 30 Mar 2024 03:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 03:25 PM IST
सार
बांद्रा वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) (BWSL) पर तीन साल बाद टोल टैक्स बढ़ने वाला है। जानें एक अप्रैल से बढ़ टोल दरें कितनी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
Bandra Worli Sea Link
विस्तार
बांद्रा वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) (BWSL) पर तीन साल बाद टोल टैक्स बढ़ने वाला है। संशोधन के बाद, कार और जीपों के लिए एकतरफा यात्रा का टोल 100 रुपये होगा, जो पहले 85 रुपये था। जबकि मिनी बसों, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों को 160 रुपये का भुगतान करना होगा। इन्हें पहले 130 रुपये अदा करना होता था। अरब सागर पर बने इस केबल-स्टे ब्रिज पर दो-धुरी ट्रकों से एकतरफा यात्रा के लिए 210 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। जिन्हें पहले 175 रुपये देना पड़ता था।
अब वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की कीमत क्रमशः एकतरफा टोल शुल्क का 1.5 और 2.5 गुना होगी। और भी ज्यादा बार आने-जाने की आवश्यकता वालों के लिए, मासिक पास की कीमत एकतरफा टोल दर का 50 गुना रखी गई है।
विज्ञापन
अब वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की कीमत क्रमशः एकतरफा टोल शुल्क का 1.5 और 2.5 गुना होगी। और भी ज्यादा बार आने-जाने की आवश्यकता वालों के लिए, मासिक पास की कीमत एकतरफा टोल दर का 50 गुना रखी गई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछली बार दरों में 1 अप्रैल 2021 को संशोधन किया गया था। पहली बार 2009 में ट्रैफिक के लिए खोले गए इस सी-लिंक (समुद्री मार्ग) पर नई टोल दरें 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी। हर दिन, बड़ी संख्या में मोटर चालक दक्षिण-उत्तर दिशा में यात्रा करने के लिए सी-लिंक का इस्तेमाल करते हैं। जो माहिम, दादर, प्रभादेवी और वर्ली क्षेत्रों में ट्रैफिक की भीड़ से बचने के लिए वर्ली को (महानगर) और बांद्रा को (पश्चिमी उपनगरों) से जोड़ता है।
एमएसआरडीसी के एक अधिकारी ने बताया, "वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की दरें उनके संबंधित एकतरफा टोल शुल्क का क्रमशः 1.5 गुना और 2.5 गुना होंगी। यदि मोटर चालक 50 और 100 टोल कूपन वाले बुकलेट अग्रिम रूप से खरीदते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मासिक पास की लागत उनके संबंधित एकतरफा यात्रा दरों का 50 गुना होगी।"
औसतन, लगभग 60,000-65,000 वाहन प्रतिदिन बीडब्ल्यूएसएल पार करते हैं। जो वीकेंड और छुट्टियों पर घटकर 20,000-25,000 हो जाता है।
औसतन, लगभग 60,000-65,000 वाहन प्रतिदिन बीडब्ल्यूएसएल पार करते हैं। जो वीकेंड और छुट्टियों पर घटकर 20,000-25,000 हो जाता है।
अधिकारियों ने सी-लिंक को निर्माणाधीन मरीन ड्राइव-वर्ली तटीय सड़क और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ बांद्रा-वर्सोवा तटीय सड़क से जोड़ने की योजना बनाई है। इसे आगे एमएमआरडीए द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे शिवड़ी-वर्ली एलिवेटेड लिंक रोड के जरिए एमटीएचएल (अटल सेतु) से जोड़ा जाएगा।
21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक या अटल सेतु के लिए छोटे वाहनों का टोल 250 रुपये है। प्रतिदिन लगभग 28,000-30,000 वाहन अटल सेतु का इस्तेमाल करते हैं।
21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक या अटल सेतु के लिए छोटे वाहनों का टोल 250 रुपये है। प्रतिदिन लगभग 28,000-30,000 वाहन अटल सेतु का इस्तेमाल करते हैं।