फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bajaj pulsar 180 launched in india 2021 bajaj pulsar 180 new model 2021 price 2021 bajaj pulsar 180 bs6 bajaj pulsar 180 new model 2021 price bajaj pulsar 180 cc 2021 model bajaj bikes pulsar bajaj bikes india bajaj pulsar bike rate

Bajaj Pulsar 180 BS6 हुई लॉन्च, नए अवतार में Hero Xtreme 160R को देगी टक्कर, जानें कीमत और डिटेल्स

Fri, 19 Feb 2021 03:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 03:28 PM IST
सार

  • नई पल्सर 180 के लुक में बदलाव के अलावा इसमें मैकेनिकल रूप से कुछ नहीं बदला है।
  • नई पल्सर 180 नेकेड मोटरसाइकिल में बाहरी डिजाइन और स्टाइलिंग अपडेट के लिहाज से ट्विन डीआरएल के साथ एक सिंगल-पॉड हेडलाइट दी गई है।
  • नई पल्सर 180 बाइक का वजन 145 किलोग्राम है जो सेमी-फेयर्स मॉडल की तुलना में 10 किलोग्राम हल्की है।

विज्ञापन
bajaj pulsar 180 launched in india 2021 bajaj pulsar 180 new model 2021 price 2021 bajaj pulsar 180 bs6 bajaj pulsar 180 new model 2021 price bajaj pulsar 180 cc 2021 model bajaj bikes pulsar bajaj bikes india bajaj pulsar bike rate
Bajaj Pulsar 180 BS6 2021 - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने शुक्रवार को भारत में नई Pulsar 180 (पल्सर 180) नेकेड रोडस्टर को लॉन्च कर दिया है। बाइक में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में इस समय 2021 Bajaj Pulsar 180 (2021 बजाज पल्सर 180) सिर्फ एक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - ब्लैक एंड रेड। बाइक के लुक के कई बदलाव देखने को मिले हैं। यह बाइक डीलरशिप पर पब्लिक डिस्प्ले के लिए पहले ही पहुंच गई है और इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी टेस्ट राइड भी ले रहे हैं। इसे हाल ही में मुंबई में एक डीलरशिप पर देखा गया था। 
विज्ञापन

दमदार इंजन
नई पल्सर 180 के लुक में बदलाव के अलावा इसमें मैकेनिकल रूप से कुछ नहीं बदला है। नई 2021 Bajaj Pulsar 180 बाइक में सेमी-फेयर्ड Pulsar 180F वाला इंजन दिया गया है। नई बाइक में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली 178.6 cc सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 16.7 PS और 6,500 rpm पर 14.52 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का वजन 145 किलोग्राम है जो सेमी-फेयर्स मॉडल की तुलना में 10 किलोग्राम हल्की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
नई पल्सर 180 नेकेड मोटरसाइकिल में बाहरी डिजाइन और स्टाइलिंग अपडेट के लिहाज से ट्विन डीआरएल के साथ एक सिंगल-पॉड हेडलाइट दी गई है। हेडलैंप यूनिट में एक टिंटेड फ्रंट मेन वाइजर दिया गया है। बल्ब इंडीकेटर्स के साथ हेलोजन हेडलैंप दी गई है। जबकि बाइक के रियर में एलईडी टेल लैंप मिलता है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। मोटरसाइकिल का मीटर कंसोल में एनालॉग टैकोमीटर और एक एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें बाइक की स्पीड, फ्यूल लेवल और ओडोमीटर जैसी जानकारी के बारे में पता चलता है। इसके अलावा बाइक में चौड़ा फ्यूल टैंक, स्प्लिट स्टाइट की सीटें, एक इंजन काउल और एक टू-पीस पिलियन ग्रैब रेल दी गई हैं। 
विज्ञापन

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता है और पीछे की तरफ पांच तरह से एडजस्ट होने वाला गैस-चार्ज्ड शॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में 280 मिमी फ्रंट डिस्क और 230 मिमी रियर डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। बाइक के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्रेक सिंगल-चैनल ABS के साथ मिलकर काम करते हैं। यह बाइक में स्टैंडर्ड मिलता है। 

कीमत
2021 Bajaj Pulsar 180 बाइक की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,04,768 रुपये है। यह बाइक पल्सर 180F से 10,000 रुपये सस्ती है, जिसकी कीमत 1,14,003 रुपये है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में 2021 Bajaj Pulsar 180 बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 180, Honda Hornet 2.0 और Hero Xtreme 160R BS6 जैसी बाइक्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed