{"_id":"670133dc9f6b30d6370c4e31","slug":"bajaj-chetak-blue-3202-vs-ola-s1-air-electric-scooter-comparison-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Blue 3202 vs Ola S1 Air: जानें दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत का अंतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Chetak Blue 3202 vs Ola S1 Air: जानें दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत का अंतर
Sat, 05 Oct 2024 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:11 PM IST
सार
अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपको यह तय करने में मदद कर सकता है कि बजाज चेतक ब्लू 3202 और ओला एस1 एयर में से आपके लिए कौन सा विकल्प सही हो सकता है।
विज्ञापन
Bajaj Chetak Blue 3202 vs Ola S1 Air
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजाज ने हाल ही में भारतीय बाजार में Chetak Blue 3202 (चेतक ब्लू 3202) लॉन्च किया। यह स्कूटर बजाज अर्बन का रीबैज्ड वर्जन है, जो इससे पहले ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था और इसकी रेंज भी कम थी। ओला एस1 एयर कुछ समय से बाजार में है और निर्माता ने हाल ही में 'हाइपरसर्विस' नाम का एक सुपरफास्ट सर्विस नेटवर्क भी पेश किया है।
दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर इस समय समान प्राइस रेंज (मूल्य श्रेणी) में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपको यह तय करने में मदद कर सकता है कि बजाज चेतक ब्लू 3202 और ओला एस1 एयर में से आपके लिए कौन सा विकल्प सही हो सकता है।

कैसी है बैटरी, चार्जिंग, स्पीड की परफॉर्मेंस
चेतक 3202 में 4.2 kW PMS मोटर है जो 5.36 bhp की पावर और 16 Nm का टॉर्क देता है। बैटरी पैक 3.2 kWh लिथियम-आयन है। जो इको मोड में 137 किलोमीटर तक की रेंज देता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए स्कूटर की टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि TecPac की टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है। बैटरी 3 घंटे और 35 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

दूसरी ओर ओला एस1 एयर में 2.7 किलोवाट हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। इसमें बैटरी पैक 3 kWh का है जो 151 किमी की रेंज का दावा करता है। लेकिन ओला का कहना है कि वास्तविक रेंज इको मोड पर लगभग 125 किमी हो सकती है। इस दोपहिया वाहन की अधिकतम गति 90 किमी/घंटा तक होने का दावा किया गया है, जो इसे चेतक से तेज बनाता है। ओला एस1 एयर को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं।
बजाज चेतक में थोड़ी बड़ी बैटरी है, जबकि ओला एस1 एयर ज्यादा रेंज और ज्यादा तेज टॉप स्पीड देता है। रेंज और परफॉरमेंस को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए ओला एस1 एयर बेहतर विकल्प हो सकता है।
बजाज चेतक में थोड़ी बड़ी बैटरी है, जबकि ओला एस1 एयर ज्यादा रेंज और ज्यादा तेज टॉप स्पीड देता है। रेंज और परफॉरमेंस को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए ओला एस1 एयर बेहतर विकल्प हो सकता है।
क्या है फीचर्स में अंतर
फीचर्स की बात करें तो बजाज चेतक ब्लू 3202 में कॉल और मैसेज अलर्ट के लिए ब्लूटूथ के साथ एक बहुत ही बेसिक कलर एलसीडी डिस्प्ले है। चेतक में दो राइडिंग मोड हैं- इको और स्पोर्ट। इसमें हिल होल्ड, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, की फॉब, आपके स्कूटर की हर जानकारी पर नजर रखने के लिए एक एप और जीपीएस जैसी खूबियां हैं।

ओला में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह म्यूजिक प्लेबैक और कॉल अलर्ट को भी सपोर्ट करता है। ओला एस1 एयर में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट। स्कूटर के अन्य फीचर में रिवर्स मोड, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, क्रूज कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट शामिल हैं। बूट में 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग का फर्क
बजाज में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ फ्रंट सिंगल-साइडेड सस्पेंशन और रियर मोनो शॉक दिया गया है। ऑफर किए गए सेफ्टी फीचर्स में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है, लेकिन इसमें ABS या ट्रैक्शन कंट्रोल नहीं है।

दूसरी ओर, ओला में आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक हैं और सस्पेंशन में ट्विन फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। हिल-होल्ड असिस्ट, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं। लेकिन इसमें भी ABS नहीं है।
कीमत में है कितना अंतर
बजाज चेतक ब्लू 3202 की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अतिरिक्त TecPac 5,000 रुपये की अतिरिक्त राशि पर उपलब्ध है। ओला S1 एयर की शुरुआती कीमत 1.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
बजाज चेतक ब्लू 3202 की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अतिरिक्त TecPac 5,000 रुपये की अतिरिक्त राशि पर उपलब्ध है। ओला S1 एयर की शुरुआती कीमत 1.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।