Automotive Sensors in Cars: कारों में ऑटोमोटिव सेंसर्स के फायदे, माइलेज को कैसे करते हैं प्रभावित
आजकल आने वाली कारों में कई तरह के सेंसर्स और फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से ऑटोमोटिव सेंसर्स गाड़ी के लिए लाभदायक होते हैं। साथ ही माइलेज पर कैसे असर डालते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ सालों में कारों में सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स को जोड़ा गया है। अब लोग भी कार खरीदने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करते हैं और फिर कोई निर्णय लेते हैं। कार में अधिकतर फीचर्स सेंसर्स के भरोसे काम करते हैं। ऐसे में यह सेंसर न केवल सेफ्टी में इजाफा करते हैं, बल्कि कार की माइलेज को भी प्रभावित करते हैं। कार में कई ऑटोमोटिव सेंसर्स मिलते हैं, आइए नीचे जानते हैं इनकी पूरी जानकारी।
मास एयर फ्लो सेंसर
मास एयर फ्लो सेंसर कार के इंजन में प्रवेश करने वाली हवा की गुणवत्ता को मापता है। अगर यह सेंसर खराब हो जाए तो एयर फ्यूल मिक्सर की रीडिंग सही नहीं आएगी। इस वजह से कार की फ्यूल इकोनॉमी कम दिखा सकता है और इसका प्रभाव कार की माइलेज पर भी होता है।
टीपीएमएस
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी टीपीएमएस सेंसर कार के टायरों में होने वाली किसी भी परेशानी का पता लगा सकता है। टीपीएमएस सेंसर टायर में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर डैशबोर्ड स्क्रीन पर उसकी जानकारी देता है। यह बताता है कि टायर में कितनी हवा है और क्या टायर पंक्चर है या नहीं। टायर एयर प्रेशर कम या अधिक दोनों में ही गाड़ी के माइलेज पर फर्क पड़ता है।
फ्यूल प्रेशर सेंसर
फ्यूल प्रेशर सेंसर कार के फ्यूल दबाव को चेक करता है और इसकी गलत रीडिंग की वजह से फ्यूल टू एयर रेशियो भी गलत आती है। इस वजह से फ्यूल एफिशियंसी कम हो सकती है, जिसकी वजह से इंजन पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में माइलेज भी कम हो सकती है।
ऑक्सीजन सेंसर
ऑक्सीजन सेंसर कार से निकलने वाली गैस में बिना जली ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करता है। साधारण भाषा में यह सेंसर हवा में फ्यूल की निगरानी करता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो इससे फ्यूल एफिशियंसी कम हो सकती है, जिससे माइलेज भी प्रभावित होती है।
थ्रॉटल पॉजिशन सेंसर
थ्रॉटल पॉजिशन सेंसर इंजन वाल्व की स्थिति पर नजर रखता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो इससे मास एयर फ्लो सेंसर को गलत सूचना देता है। ऐसे में एयर फ्यूल मिक्सर पर बुरा असर पड़ता है और इंजन सही से काम नहीं करता है। इस वजह से कार की माइलेज भी कम हो सकती है।