{"_id":"68185a40ebce35bce40c0f9a","slug":"automobile-retail-sales-increases-by-2-95-percent-in-april-2025-festivals-acts-as-sales-booster-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FADA: अप्रैल 2025 में 2.95% बढ़ी ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री, त्योहारों ने बाजार को दी रफ्तार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FADA: अप्रैल 2025 में 2.95% बढ़ी ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री, त्योहारों ने बाजार को दी रफ्तार
Mon, 05 May 2025 12:00 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 12:00 PM IST
सार
Automobile Retail Sales April 2025: त्योहार, शादी सीजन और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एसयूवी की मजबूत मांग के चलते अप्रैल 2025 में ऑटोमोबाइल की रिटेल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मांग में ये इजाफा मामूली रहा।
विज्ञापन
वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़ी
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल 2025 में भारत की कुल ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री में 2.95% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, इस अप्रैल 2025 में कुल 22,87,952 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। पिछले महीने कई त्योहारों ने जैसे कि चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बैसाखी, बंगाली न्यू ईयर और विशु ने ग्राहकों को वाहन खरीदारी के लिए प्रेरित किया और महीने का अंत सकारात्मक रहा।
पिछले साल अप्रैल 2024 में कुल 22,22,463 वाहनों की रिटेल बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर इस बार बिक्री में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वाहनों की खुदरा बिक्री (अप्रैल 2025)
- फोटो : FADA
कमर्शियल वाहनों की सेल हुई कम
FADA के अनुसार, अप्रैल में दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन (PV) और ट्रैक्टर की बिक्री में क्रमश: 2.25%, 24.5%, 1.5% और 7.5% की वृद्धि हुई। वहीं, कमर्शियल वाहनों (CV) की बिक्री 1% घट गई। अलग-अलग सगमेंट में कैसी रही वाहनों की बिक्री कुछ इस प्रकार रही:
दोपहिया वाहन बिक्री: 16,86,774 यूनिट्स (पिछले साल: 16,49,591 यूनिट्स)
यात्री वाहन बिक्री: 3,49,939 यूनिट्स (पिछले साल: 3,44,594 यूनिट्स)
तिपहिया वाहन बिक्री: 99,766 यूनिट्स (पिछले साल: 80,127 यूनिट्स)
कमर्शियल वाहन बिक्री: 90,558 यूनिट्स (पिछले साल: 91,516 यूनिट्स)
ट्रैक्टर बिक्री: 60,915 यूनिट्स (पिछले साल: 56,635 यूनिट्स)
यह भी पढ़ें: GNCAP की अपील- 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली हों कॉर्पोरेट फ्लीट, बहुत अहम है वजह
ग्रामीण इलाकों में अच्छी फसल ने बढ़ाई मांग
FADA अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी सीजन और रबी की अच्छी फसल के चलते डीलरों ने पूछताछ में जबरदस्त उछाल देखा। वहीं, अच्छी बारिश और जलाशयों की स्थिति ने ग्रामीण मांग को मजबूती दी। शहरी मांग भी नई गाड़ियों के लॉन्च और त्योहारी खरीदारी की बदौलत बेहतर बनी रही, हालांकि बढ़ी हुई फाइनेंसिंग दरें और OBD2B उत्सर्जन मानकों के चलते कीमतों में इजाफा कुछ चुनौतियां जरूर पेश कर रहा है।

कार शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
SUV बनी लोगों की पहली पसंद
पीवी सेगमेंट में SUV गाड़ियों की मांग अब भी मजबूत है। हालांकि, एंट्री-लेवल गाड़ियों के खरीदार अभी भी सतर्क हैं, जिससे डीलरशिप्स पर करीब 50 दिन का इन्वेंटरी स्टॉक जमा हो गया है। विग्नेश्वर ने कहा कि OEMs को प्रोडक्शन में सुधार कर स्टॉक घटाने की जरूरत है, ताकि डिस्काउंट और डीलरशिप की लागत को कम किया जा सके।
मई में कैसी रहेगी बिक्री
FADA के मुताबिक, मई महीने का आउटलुक मिश्रित है। यात्री वाहनों में मांग स्थिर लेकिन सुस्त रह सकती है, क्योंकि ग्राहक नए मॉडलों के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।
दोपहिया सेगमेंट में शादी सीजन और फसल की आमद से पूछताछ बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कड़ी क्रेडिट पॉलिसी, उच्च CIBIL स्कोर और डाउन पेमेंट की शर्तें खरीदारी को प्रभावित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या शोरूम से ही बाइक का इंश्योरेंस लेना है जरूरी, क्या हैं बाहर से इंश्योरेंस के विकल्प?
गर्मी और स्कूल की छुट्टियों के कारण शोरूम विजिट्स भी कम हो सकती हैं। वहीं, कमर्शियल वाहन सेगमेंट हाई-बेस इफेक्ट, धीमी ई-कॉमर्स गतिविधि और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की प्रतिस्पर्धा से प्रभावित रह सकता है। हालांकि, कुछ कंपनियों की ओर से टारगेटेड इंसेंटिव और आगामी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स इस दबाव को थोड़ा कम कर सकते हैं।