फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto sector has started recovering from the shock of Corona, more than nine lakh vehicles retailed in june 2020

कोरोना के झटके से वापस संभलने लगा है ऑटो सेक्टर, बाजार में बढ़ी गाड़ियों की खरीदारी

Wed, 22 Jul 2020 06:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 22 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Auto sector has started recovering from the shock of Corona, more than nine lakh vehicles retailed in june 2020
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना से ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं। इसका असर अब बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल जब 50 दिनों के बाद वापस से शोरूम खुलने शुरू हुए तो यही सवाल था कि क्या ग्राहक कोरोना काल में वाहनों की खरीदारी करेंगे। लेकिन मई महीने में उम्मीद के मुकाबले बेहतर शुरुआत मिली और अब जून का ट्रेंड बता रहा है कि ऑटो इंडस्ट्री वापस ट्रैक पर आने लगी है।
विज्ञापन


दरअसल जून 2020 में 9,84,395 वाहनों की बिक्री हुई। इन वाहनों में पैसेंजर से लेकर कॉमर्शियल व्हीकल और टू-व्हीलर्स शामिल हैं। अगर इसकी तुलना पिछले साल के जून महीने (जून 2019) से की जाए तो रिटेल में 42 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन अगर मई 2020 से इसकी तुलना की जाए तो जबरदस्त सुधार हुआ है। बता दें कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद मई 2020 में 2 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


जून 2020 में वाहनों की बिक्री फरवरी 2020 में हुई बिक्री के  58 फीसदी तक पहंच गई। मालूम हो कि फरवरी 2020 लॉकडाउन लागू होने से पहले का फुल महीना था, जहां सभी दिन वाहनों की बिक्री हुई। वहीं, अप्रैल 2020 में एक भी वाहन की बिक्री नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक अनलॉक-1 के दौरान रूरल एरिया में वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी जिसका असर बिक्री पर देखने को मिला। जून के अंत तक देश में लगभग सभी डीलरशिप्स पर ऑपरेशन शुरू हो गया। हालांकि, इस दौरान अभी भी कई डीलरशिप्स बंद हैं, जहां कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मिनी लॉकडाउन कर दिया गया है।


वहीं, ट्रैक्टर सेगमेंट में लॉकडाउन के बाद मई और जून महीने में बंपर हुई है। लॉकडाउन से पहले फरवरी 2020 में 64,937 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। वहीं, मई 2020 में 64,860 यूनिट्स और जून में 62,595 ट्रैक्टरों की खरीदारी हुई है। बता दें कि इस आंकड़े में छोटे ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री शामिल नहीं की गई है। वहीं, जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 22.4 फीसदी ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed