फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto Sales June 2024 India Car Sales two-wheeler sales June FADA Report

Auto Sales: कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़ी, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Mon, 15 Jul 2024 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें ट्रैक्टर को छोड़कर सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Auto Sales June 2024 India Car Sales two-wheeler sales June FADA Report
Automobile Industry - फोटो : PTI

विस्तार

वाहन विक्रेताओं के संघ फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें ट्रैक्टर को छोड़कर सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर, अप्रैल-जून की अवधि में खुदरा बिक्री बढ़कर 61,91,225 यूनिट्स हो गई। जो कि वित्त वर्ष 2024 की समान तिमाही में 56,59,060 यूनिट्स थी।

यात्री वाहन की खुदरा बिक्री 2.53 प्रतिशत बढ़कर 9,20,047 यूनिट्स हो गई। जो एक साल पहले 8,97,361 यूनिट्स थी। 

क्या रहीं चुनौतियां
फाडा अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, "शानदार बुकिंग और ग्राहकों की अच्छी संख्या के बावजूद, तीव्र प्रतिस्पर्धा, अधिक आपूर्ति और छूट ने यात्री वाहन क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी के लिए चुनौतियां पेश कीं।"

उन्होंने कहा कि डीलर चुनावों, अत्यधिक गर्मी और बाजार में तरलता (लिक्विडिटी) की समस्याओं से काफी प्रभावित हुए हैं। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन देश भर में 30,000 से ज्यादा बिक्री आउटलेट वाले 15,000 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरशिप का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघानिया ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण मई में शोरूम में आने वालों की संख्या में 18 प्रतिशत की गिरावट आई। और जून के आखिर तक इन्वेंट्री का लेवल 62-67 दिनों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा, "उत्पाद की उपलब्धता में सुधार और मांग को बढ़ाने के लिए दी गई भारी छूट के बावजूद, अत्यधिक गर्मी और मानसून में देरी के कारण बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। जिसकी वजह से शोरूम में आने वालों की संख्या में 15 प्रतिशत की कमी आई है।"
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री
दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल-जून में 45,54,255 यूनिट्स रही। जो कि एक साल पहले की अवधि में 40,46,169 यूनिट्स की तुलना में 12.56 प्रतिशत ज्यादा है।

सिंघानिया ने कहा, "दोपहिया वाहन क्षेत्र में सुधार का वादा दिख रहा है। जो काफी हद तक ग्रामीण क्षेत्रों में उभरते प्रदर्शन के कारण है। हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं।"

उन्होंने कहा कि इस सेगमेंट को भी अत्यधिक गर्मी और चुनाव के मौसम से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिसके कारण मई और जून के दौरान शोरूम में आने वालों की संख्या में 13 प्रतिशत की कमी आई।

तीन पहिया वाहनों की बिक्री
तीन पहिया वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,44,878 यूनिट्स की तुलना में 11.36 प्रतिशत बढ़कर पहली तिमाही में 2,72,691 यूनिट्स हो गई।

कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री
वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) की खुदरा बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। जो पहले के 2,44,834 यूनिट्स के मुकाबले 2,46,513 यूनिट्स रही।

सिंघानिया ने कहा, "वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र को चुनावों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में ठहराव के कारण मंदी का सामना करना पड़ा। अप्रैल में, चुनावों ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। जिससे विस्तार योजनाओं में देरी हुई। इसके अलावा, सीमित फाइनेंसिंग ऑप्शंस (वित्तपोषण विकल्पों) और पानी की कमी जैसी क्षेत्रीय चुनौतियों ने भी बिक्री को प्रभावित किया।" 

ट्रैक्टरों की बिक्री
ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री में 12.44 प्रतिशत की गिरावट आई है। जो एक साल पहले के 2,25,818 यूनिट्स से घटकर 1,97,719 यूनिट्स हो गई है।

वाहन विक्रेताओं के संघ (FADA) का कहना है कि वह वाहन खुदरा क्षेत्र की लचीलापन और निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण इन्वेंट्री कंट्रोल, बेहतर फाइनेंसिंग ऑप्शंस और रणनीतिक योजना की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed