{"_id":"599be5634f1c1bc8528b490e","slug":"yamaha-fazer-25-launched-in-india-know-price-and-specification","type":"story","status":"publish","title_hn":"यामाहा ने लॉन्च की फेजर-25, कई बाइक्स को मिलेगी कड़ी टक्कर ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
यामाहा ने लॉन्च की फेजर-25, कई बाइक्स को मिलेगी कड़ी टक्कर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
यामाहा फेजर-25
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा मोटर ने सोमवार को अपनी नई बाइक फेजर 25 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे पूरी तरह से नई बाइक नहीं कह सकते है, बल्कि यह एफजेड-25 स्ट्रीट का स्पोर्ट वर्जन है। कंपनी ने इसे 150सीसी की फेजर से अलग बनाया है। बाइक को बेहतरीन एरोडायनेमिक के हिसाब से बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कंपनी ने एलईडी डे टाइम लाइट्स दी है, हालांकि हेडलैंप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कोई और बदलाव नहीं किया है। बाइक बहुत हद तक एफजेड-25 की तरह ही लगती है। लेकिन ये बाइक विंड प्रोजेक्सन के साथ आती है।
विज्ञापन
पढ़ें: बजाज V-12, कम दाम में दमदार बाइक का मजा
विज्ञापन
यामाहा फेजर 25 में आपको 250सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कुल्ड इंजन मिलता है। बाइक में 5-स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इंजन बाइक को 20.9पीएस की ताकत पर 8,000 आरपीएम और 20एनएम पर 6,000 आरपीएम की ताकत प्रदान करता है।
इस बाइक की एक्स शोरूम मुंबई में कीमत 1.28 लाख रुपये है। इस बाइक का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर एनएस 200 से होगा। इसके साथ ही ये बाइक कई अन्य गाड़ियों की बिक्री को प्रभावित कर सकती है, जो इसी कीमत में आती है।