Yamaha Fascino का Dark night Edition लॉन्च, देखें क्या हुए बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया यामाहा मोटर ( India Yamaha Motor ) ने भारत में अपनी Fascino का Dark Knight Edition लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने न केवल नए फीचर्स से लैस किया है, बल्कि नए रंगों से भी लैस किया है । नए कलर स्कीम के अलावा Fascino Dark Knight एडीशन में यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा।
इसके अलावा इसमें मैनटेनेंस फ्री बैटरी का भी विकल्प दिया जाएगा। Yamaha Fascino में दिया गया सबसे खास फीचर इसका यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) है, जिसका काम ब्रेक लगाने पर बाइक को कम दूरी पर ही रोकना है। इसके अलावा इसकी हैंडलिंग अब पहले से ज्यादा बेहतर होगी।
बता दें, Fascino भारतीय बाजार में इस समय कुल 6 कलर वेरिएंट्स डेपर ब्लू, बीमिंग ब्लू, डैजलिंग ग्रे,सीजन ग्रीन, ग्लेमरस गोल्ड और सैसी क्यान में उपलब्ध है। इसमें पहले वाला ही 113 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया दिया जाएगा, जो 7 बीएचपी की पावर और 8.1 एनएम का टार्क जनरेट करेगा।
Fascino के इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ साथ इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों मिलते हैं। बात करें कीमत की तो नए Fascino Dark Knight Edition की कीमत 56,793 रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है।