फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   world's most expensive car Unveiled in Italy

ये है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत है 84 करोड़ 

Tue, 30 May 2017 12:34 PM IST
Updated Tue, 30 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
world's most expensive car Unveiled in Italy

रोल्स रॉयस ने अपनी टू सीटर स्पेटेल को इटली के एलेगांजा कार शो में प्रदर्शित कर दिया है। इस कार को कंपनी के एक ग्राहक के इच्छानुसार बनाया गया है। हालांकि कंपनी ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है पर वो पिछले चार साल एक ब्रिटिश कंपनी के डिजाइन डिपार्टमेंट में पिछले चार सालों से कार्यरत है। इसमें 6.75 लीटर वाला शक्तिशाली वी12 इंजन लगा है। इस कार का नाम रोल्स रॉयस मोटर्स के 1930 की स्वेप्‍ट-टेल डिजाइन पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे महंगी कार है जिसकी कीमत 1.28 करोड़ डॉलर यानी कि लगभग 83 करोड़ रुपये है।  

विज्ञापन


इसका डिजाइन बेहद असाधारण है और सामने से देखने पर पता चल जाता है कि आइकॉनिक रोल्स-रॉयस फैंटम के ग्रिल को एक नया ट्रीटमेंट दिया गया है। मौजूदा समय में उपलब्‍ध हर रोल्स रॉयस से ज्यादा बड़ा इसका ग्रिल है। इसका सामने का हिस्सा चमकदार एल्यूमिनियम से रोशन है और यह एक आकर्षण इस कार को प्रदान करता है। इसका केबिन क्लासिक है और ढेर सारी लग्जरी अपने ग्राहकों को ऑफर करता है। इसके केबिन में प्रकृति का पूरा समावेश दिखता है। मुलायम लेदर के साथ इसकी लाइट को मूड के हिसाब से अडजस्‍ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इसका डैशबोर्ड बेहद साफ-सुथरा है। इसके स्विचेस इस अंदाज में दिए गए हैं जिससे डैशबोर्ड कहीं से भी व्यस्त न दिखे। केबिन के अंदर से बैठकर बाहर की दुनिया पूरी तरह से नजर आती है इसका मतलब ये है कि केबिन काफी जगह वाला है और पूरे वातावरण को अपने में समाए हुए है। इसके इंजन का परफॉर्मेंस अभी सामने नहीं आया है पर इसकी इंजन क्षमता को देखकर लगता है कि इसका पावर आउटपुट काफी शानदार रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed