{"_id":"592d11f04f1c1b5163bdc188","slug":"mahindra-is-working-on-new-face-lift-version-for-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने को है स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आने को है स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट
Updated Tue, 30 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार की जरूरत को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इस खबर की पुष्टि उस समय हुई जब कर्नाटक इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। दूसरी पीढ़ी की स्कॉर्पियो के लॉन्च होने के बाद स्कॉर्पियो में पहली बार यह अपडेट किया जा रहा है। दूसरी पीढ़ी की स्कॉर्पियो को महिंद्रा ने 2014 में लॉन्च किया था। तस्वीरों में कैद हुए स्कॉर्पियो को देखकर साफ पता चलता है कि इसके फ्रंट फेस को बदलने के लिए व रियर को अलग बनाने पर महिंद्रा जोर दे रही है।
विज्ञापन
महिंद्रा की यह अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। ग्रामीण इलाकों में इसकी लोकप्रियता इस कद्र हावी है कि इस पर ढेर सारे लोकगीत तक बनाए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक इसका इंजन भी कंपनी अपडेट करने जा रही है। अब इसमें संभव है कि कंपनी 2.2 लीट एमहॉक इंजन लगाए जो कि 140 एचपी की शक्ति दे। अगर ऐसा हुआ तो नई स्कॉर्पियो 20 एचपी की अधिक शक्ति देगी। लेकिन इमके सिक्स स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन