फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women drivers women driving man woman comparison driver comparison driving performance evaluation

पुरुषों से बेहतर ड्राइविंग करती हैं महिलाएं, शोध में खुलासा

Thu, 09 Apr 2020 04:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 04:11 PM IST
सार

महिलाओं और पुरुषों के बीच का अंतर तो सदियों से कायम है। पुरुष शारीरिक रूप से मजबूत रहे हैं इसलिए ताकत से जुड़े कार्यों को वे ज्यादा बेहतरी से करते आए हैं। लेकिन आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार दिखती हैं।  इस नजरिये से ऐसे कई कार्य हैं जिन्हें महिलाएं बखूबी निभाती हैं।

विज्ञापन
women drivers women driving man woman comparison driver comparison driving performance evaluation
women drivers

विस्तार

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि संकट के समय में महिलाएं बहुत जल्दी हिम्मत छोड़ देती हैं और सही फैसले नहीं ले पातीं। लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन से पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अच्छी ड्राइवर साबित होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालते हैं। यह अध्ययन जर्नल इंजरी प्रिवेंशन में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन

खतरनाक ड्राइविंग करते हैं पुरुष
शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर अधिक महिलाओं को ट्रक चलाने का रोजगार मिल जाए, तो सड़कें काफी सुरक्षित होंगी। लंदन के वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में रेशेल एल्ड्रेड ने कहा, ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर ड्राइवर की नौकरी करने वाले पुरुषों में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की संभावना ज्यादा होती है। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को खतरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्ड्रेड और उनकी टीम ने ब्रिटिश डाटा से लिए गए चार कारकों पर ध्यान केंद्रित किया। इनमें 2005 से 2015 के बीच चोट और यातायात के आंकड़े, यात्रा सर्वेक्षण के आंकड़े और जनसंख्या और लिंग के आंकड़े शामिल थे। 
विज्ञापन

शोधकर्ताओ ने पाया कि 6 तरह के वाहनों में से 5 वाहनों को चलाने पर पुरुषों ने सड़क के मुसाफिरों को खतरे में डाला। उन्होंने कहा, शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि कार और वैन चलाने वाले पुरुषों को महिलाओं की तुलना में दोगुना खतरा था। जबकि पुरुष ट्रक ड्राइवर के लिए जोखिम 4 गुना अधिक खतरा था। 

एल्ड्रेड ने कहा, कुल मिलाकर दो-तिहाई मौतें कारों और टैक्सियों से संबंधित थीं। लेकिन शोध से पता चलता है कि अन्य वाहन और भी खतरनाक हो सकते हैं। 

लैंगिक समानता की वकालत
शोधकर्ताओं ने कहा, हम सुझाव देते हैं कि नीति निर्धारकों को ड्राइविंग के पेशे में लैंगिक संतुलन को बढ़ाने के लिए नीतियों पर विचार करना चाहिए। इससे वाहन से लगने वाली चोटों और मौतों में कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed