फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Wholesale Sales of passenger vehicles increased by 11 percent, due to improvement in chip supply

Vehicle Sale : यात्री वाहनों की थोक बिक्री 11 फीसदी बढ़ी, चिप आपूर्ति सुधरने से वाहन कंपनियों ने बढ़ाया उत्पाद

Sat, 13 Aug 2022 05:45 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Aug 2022 05:45 AM IST
विज्ञापन
Wholesale Sales of passenger vehicles increased by 11 percent, due to improvement in chip supply
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Michelin

यात्री वाहनों की थोक बिक्री इस साल जुलाई में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 2,93,865 इकाई पहुंच गई। पिछले साल जुलाई में डीलरों को कुल 2,64,442 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। चिप आपूर्ति में सुधार के कारण वाहन कंपनियां त्योहारों से पहले उत्पादन बढ़ा पाई हैं, जिससे थोक बिक्री में तेजी आई है।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में यात्री कारों की थोक बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 1,43,522 इकाई पहुंच गई। जुलाई, 2021 में 1,30,080 यात्री वाहन बिके थे। इस दौरान 1,37,104 यूटिलिटी वाहन बिके, जो पिछले साल जुलाई से 11% ज्यादा है।
विज्ञापन


वैन की बिक्री 28.4 फीसदी बढ़कर 13,239 इकाई पहुंच गई। तिपहिया बिक्री भी 75% बढ़ी : कुल 31,324 तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा जुलाई, 2021 में बिके 18,132 इकाइयों से 72.75 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया बिक्री में 10 फीसदी उछाल
जुलाई में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 13,81,303 इकाई पहुंच गई। जुलाई, 2021 में 12,60,140 दोपहिया वाहन बिके थे।  

  • स्कूटर की बिक्री 28.2 फीसदी बढ़कर 4,79,159 इकाई पहुंच गई।
  • मोटरसाइकिल बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 8,70,028 इकाई रही।

एंट्री लेवल वाहनों की बिक्री पर पड़ेगा असर
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, एंट्री लेवल यात्री कारें, दोपहिया, तिपहिया वाहनों का बाजार पूरी तरह उबरा नहीं है। दोपहिया बिक्री जुलाई, 2016 की तुलना में कम है। रेपो दर में लगातार तीसरी बार वृद्धि से ऑटो लोन और महंगा होगा। इससे एंट्री लेवल वाहनों की बिक्री में सुधार कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed