फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   What are the advantages and disadvantages of wider than normal tires on a bike, know the complete details

Bike Care Tips: बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर के क्या है फायदे और नुकसान, जानें पूरी डिटेल

Sat, 17 Feb 2024 09:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 17 Feb 2024 09:39 AM IST
सार

बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं और इससे क्या नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What are the advantages and disadvantages of wider than normal tires on a bike, know the complete details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

अक्सर लोग अपनी बाइक में कई तरह के बदलाव करते हैं। जिससे उनकी बाइक अन्य बाइक्स के मुकाबले अलग लगती है। अगर आप भी अपनी बाइक में ज्यादा चौड़े टायर लगाने की सोच रहे हैं। तो इसका क्या फायदा और नुकसान हो सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


करवाते हैं मोडिफाई
कई लोग अपनी बाइक को मोडिफाई करवाते हैं। इससे उनकी बाइक उसी मॉडल की अन्य बाइक्स के मुकाबले में काफी अलग लगने लगती है। इसके साथ ही कई लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं। इनमें से कुछ लोग अपनी बाइक के टायर्स को बदलकर ज्यादा चौड़े टायर लगाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं फायदे
अगर किसी बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर लगाए जाते हैं। तो उसके कुछ फायदे मिलते हैं। सबसे पहला फायदा यह होता है कि बाइक को चलाने पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसके साथ ही बाइक की हैंडलिंग भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो जाती है। जिससे बाइक को मोड़ते समय ज्यादा बेहतर तरीके से आत्मविश्वास मिलता है। ज्यादा चौड़े टायर के कारण बाइक को तेज स्पीड में चलाना और अचानक से ब्रेक लगाने पर भी ज्यादा बेहतर तरह से कंट्रोल मिल पाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

क्या हैं नुकसान
अगर किसी बाइक में सामान्य से ज्यादा चौड़े टायर लगाए जाते हैं। तो इसके फायदे होने के साथ ही कई नुकसान भी होते हैं। कंपनी की ओर से किसी भी बाइक के लिए जरूरी पार्ट्स ही बाइक में लगाए जाते हैं। इनमें टायर भी बाइक की क्षमता के मुताबिक ही लगाया जाता है। लेकिन बाइक खरीदने के बाद जो लोग बाहर से ज्यादा चौड़े टायर लगवाते हैं। उनकी बाइक में सबसे पहला नुकसान यह होता है कि बाइक का एवरेज काफी कम हो जाता है। इसके अलावा बाहर से मिलने वाले टायर सामान्य टायर के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं। जिस कारण ज्यादा खर्च भी होता है। वहीं कई जगहों पर इसे मोडिफिकेशन माना जाता है और पुलिस की ओर से ऐसा करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed