फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   volvo to assemble two car models in india, dealers to get spare parts easily

वॉल्वो करेगी इस साल देश में दो और कारें एसेंबल, डीलरों को आसानी से मिलेंगे स्पेयर पार्ट्स

Fri, 20 Apr 2018 08:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
volvo to assemble two car models in india, dealers to get spare parts easily

स्वीडन की ऑटोमोबाइल कंपनी वॉल्वो कार्स ने भारत में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए अपने दो और मॉडलों-एक्ससी60 तथा वी90 को स्थानीय स्तर पर एसेंबल करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


वर्तमान में कंपनी बंगलूरू स्थिति अपने उत्पादन संयंत्र में एक्सी90 तथा एस90 मॉडलों को एसेंबल करती है। कंपनी देश में पार्ट्स वेयरहाउस खोलने के अंतिम चरण में है, ताकि उसके डीलरों को तेजी से स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति हो सके। वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) चार्ल्स फ्रंप ने यहां बताया कि हम इस साल के मध्य तक कुछ एसपीए (प्लेटफॉर्म) कारों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसपीए प्लेटफॉर्म की कारों में वी90 क्रॉस कंट्री तथा एक्सी60 शामिल हैं, जिन्हें भारत में एसेंबल किया जाना अभी बाकी है। वॉल्वो कार्स ने बीते साल अक्तूबर में बंगलूरू में एक्ससी90 मॉडल कारों की लोकल एसेंबली शुरू की थी। इस महीने कंपनी ने इसी संयंत्र से एस90 मॉडल की लोकल एसेंबली शुरू की। दोनों मॉडल कंपनी के स्केलेबल एसपीए प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने पेश किया ऑल न्यू एक्स3

volvo to assemble two car models in india, dealers to get spare parts easily

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने ऑल न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स 3 को पेश किया है। इसके दो डीजल वर्जन पेश किए हैं, पेट्रोल वर्जन 2018 के बाद आएगा। साथ ही, गुड़गांव में बर्ड ऑटोमोटिव की एक नई डीलरशिप की शुरूआत की है।

इस नए केंद्र के साथ बर्ड ऑटोमोटिव की अब गुड़गांव में बीएमडब्ल्यू इंडिया की कुल तीन डीलरशिप हो गई हैं और दिल्ली में एक मिनी फैसिलिटी है। डीलरशिप में ऑरिजनल बीएमडब्ल्यू लाइफस्टाइल कलेक्शन को भी डिस्प्ले किया जाएगा। इनमें नये कपड़े, एक्सेसरीज और लगेज की व्यापक श्रृंखला शामिल हैं। इन्हें स्पोर्टी और विशिष्ट स्टाइलिंग के साथ तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed