फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen Group India consolidates into Skoda Auto Volkswagen India

फॉक्सवैगन इंडिया ने स्कॉडा के साथ संघटित होकर बनाई एक नई इकाई

Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Group India consolidates into Skoda Auto Volkswagen India
Volkswagen-Skoda Auto - फोटो : Social

Skodaऑटो के नेतृत्व में फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया ने अपनी तीन पैसेंजर कार सहायक कंपनियों - फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेडऔर स्कॉडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिवर्तनकारी विलय की घोषणा की। इन तीन फॉक्सवैगन समूह संस्थाओं का विलय 'India 2.0' परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विज्ञापन

 
विलय की गई इकाई को स्कॉडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) के नाम से जाना जाएगा। इस इकाई का नेतृत्व गुरप्रताप बोपाराय करेंगे, जो इसके प्रबंध निदेशक की भूमिका ग्रहण करेंगे। कंपनी का मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में होगा। कंपनी पुणे और औरंगाबाद में दो उत्पादन सुविधाएँ संचालित करेगी, और देश भर में मुंबई, नई दिल्ली और अन्य स्थानों में इसके क्षेत्रीय कार्यालय होंगे। यह एकीकरण, इस महत्वपूर्ण विकास बाज़ार में मौजूदा तालमेल का अधिक कुशल उपयोग करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन

 
स्कोडा ऑटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी - बर्नहार्ड मैयर ने कहा कि: “स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का परिचालन India 2.0 परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विलय सभी स्तरों पर अधिक कुशलता से एक साथ काम करने और हमारे दीर्घकालिक लक्ष्य: जो 2025 तक फॉक्सवैगन और स्कॉडा के लिए बाज़ार में एक महत्वपूर्ण हिस्से को हासिल करना है; को प्राप्त करने के लिए बहुत ज़रूरी है। अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में कंपनी INDIA 2.0 मॉडल पोर्टफोलियो के लिए एक विशिष्ट दृष्टिकोण पेश किये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed