{"_id":"5e0c6c0d8ebc3e88062d9f47","slug":"vehicles-sale-at-new-year-companies-discounts-increased-customers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों की छूट ने बढ़ाए ग्राहक, नए साल पर कार-बाइक की खूब हुई बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कंपनियों की छूट ने बढ़ाए ग्राहक, नए साल पर कार-बाइक की खूब हुई बिक्री
Wed, 01 Jan 2020 03:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Most affordable hatchback cars
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में ताजनगरी की सड़कों पर 3100 नए वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे। कार कंपनियों ने साल के अंत में बंपर ऑफर निकाले जिसके चलते करीब 600 कारों की बिक्री हुई। वहीं दोपहिया कंपनियों ने कोई खास ऑफर नहीं दिया फिर भी आगरा में 2500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके।
जनवरी में कारों की कीमत में बढ़ोतरी का एलान कर चुकी कंपनियों को क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला। एक अप्रैल से बीएस 6 लागू करने के कारण वाहन कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को एक्सचेंज बोनस, कारपोरेट बोनस और कैश डिस्काउंट के जरिए एक से बढ़कर एक ऑफर देती रहीं।
मारुति, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा, रेनो, फोर्ड, फाक्सवैगन समेत कार कंपनियों ने हर सेगमेंट में ऑफर पेश किए। कार कंपनियों ने एक लाख रुपये तक की छूट का एलान किया था, जिसे ग्राहकों ने भी हाथों-हाथ लिया।

मंगलवार को खासी संख्या में कारों की डिलीवरी की गई। ऑटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े गगन नारंग ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के कारण परिवारों ने कार की प्लानिंग की। एसयूवी की बिक्री में काफी उछाल आया है।
2500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके
दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने ज्यादा बड़े ऑफर पेश नहीं किये। आत्माराम हीरो के एमडी रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोटर साइकिलों और स्कूटर की बिक्री बेहतर रही। कुछ मॉडलों पर कंपनियों की छूट का असर पड़ा। हीरो, होंडा, टीवीएस, सुजुकी, रॉयल इनफील्ड समेत दो पहिया वाहनों की बिक्री भी दिसंबर में ठीक हुई। करीब 2500 से ज्यादा दो पहिया वाहन ईयर एंड सेल में बिक गए।