{"_id":"60506280abe4d3303f09a16f","slug":"vehicle-permit-will-be-canceled-if-vulgar-song-is-played-in-public-transport-bihar-government-issues-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता पर शिकंजा: अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अश्लीलता पर शिकंजा: अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
Tue, 16 Mar 2021 01:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:17 PM IST
सार
आमतौर पर देखा जाता है कि त्योहारों में खासतौर पर होली के दौरान ज्यादा अश्लील गाने बनाए और बजाए जाते हैं। मनचले होली के त्योहार को तो महिलाओं के साथ बदतमीजी का लाइसेंस तक मान लेते हैं। ऐसे में सरकार ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सख्त रूख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने सार्वजनिक यात्री वाहनों में अश्लील गानों के बजने से यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए पहल की है। बिहार परिहवन विभाग ने इस पर सख्ती बरतते हुए ऐसे वाहनों की परमिट रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार में बसों, ऑटो समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जोर-जोर से बजाने वाले अश्लील गानों की वजह से यात्रियों खासतौर पर महिला यात्रियों को काफी शर्मिंदगी होती है। होली का त्योहार भी नजदीक है। इस दौरान अश्लील गानों की बाढ़ सी आ जती है। ऐसे में सरकार सख्ती के मूड में है। सरकारी आदेश के मुताबिक जिन वाहनों में अश्लील गाने बजाए जाएंगे, उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। यह आदेश पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी वाहनों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी जिलों के संयुक्त आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में व्यावसायिक वाहनों में अश्लील गाने और वीडियो नहीं बजाने को परमिट की शर्त में जोड़ने का फैसला किया गया है।
आमतौर पर देखा जाता है कि त्योहारों में खासतौर पर होली के दौरान ज्यादा अश्लील गाने बनाए और बजाए जाते हैं। मनचले होली के त्योहार को तो महिलाओं के साथ बदतमीजी का लाइसेंस तक मान लेते हैं। ऐसे में सरकार ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सख्त रूख अख्तियार किया है।
इस बारे में सरकार को हर साल लाखों शिकायतें मिलती रही हैं। राज्य सरकार ने यह आदेश अभी जारी किया और विशेष रूप से होली के दौरान अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के आदेश को लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। रिहायशी इलाकों के साथ ही स्कूल और कॉलेज परिसरों के पास इस पर रोक लगाने की विशेष पहल की जाएगी।
गौरतलब है कि भोजपुरी में कई गाने ऐसे हैं जो द्विअर्थी होते हैं। लोगों का मानना है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं बजाया जाना चाहिए। ऐसे गाने जोर-जोर से बजने पर परिवारों में असहज स्थिति पैदा हो जाती है। अब राज्य सरकार ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं कोरोना के दूसरे लहर की आशंका को देखते हुए राज्य में मास्क पहनने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।