फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vazirani Shul is the First Indian Electric Hypercar, know features

भारतीय कंपनी ने तैयार की इकोफ्रेंडली सुपरकार, लैंबोर्गिनी-फरारी को देगी टक्कर

Sat, 04 Aug 2018 04:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Vazirani Shul is the First Indian Electric Hypercar, know features
Vazirani Shul

वजीरानी ऑटोमेटिव नाम की भारतीय कंपनी ने गुडवुड फेस्टिवल में अपनी पहली हाइपरकार "वजीरानी शूल' से पर्दा उठा दिया है। इस कार की खास बात यह है कि इसमें कार्बन फाईबर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसका वजन काफी कम हो गया है। साथ ही यह कार पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है। कार की बाहरी शेप का आकार काफी छोटा और आकर्षक बनाया गया है। 

विज्ञापन


वजीरानी शू के हर पहिए में चार इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं जो कि इसे फुली इंडिपेंडेंट टॉर्क वेक्टरिंग प्रोवाइड करेंगी। ये मोटर सिंगल रेशो गियरबॉक्सेज से चलते हैं। इस कार को डिजाइन करने वाले चंकी वेजिरानी के बताया कि इस कार की बैट्री का वजन 300 किलो है जो की चार्ज करके चलाने में भी सक्षम है, हालांकि इस कार के अन्य पार्ट्स और फीचर के बारे में अभी खास जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि यह कोई हाई-स्पीड कार नहीं है।  इस कार को बनाते समय हैंडलिंग और ब्रेक सिस्टम  का खासा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


चंकी भारत के पहले ऐसे डिजाइनर हैं जो जगुआर लैंड रोवर और रोल्स रोयस जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। देखा जाए तो वेजिरानी की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और वह चाहते हैं कि इस कार को भारत में तैयार किया जाए, लेकिन भारत में इसे बनाना मुश्किल है। बता दें कि फिलहाल इसका कार्यलय कैलिर्फोनिया  में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed