{"_id":"60c30ae08ebc3e53dc2f5f9b","slug":"us-based-archer-aviation-showcased-its-flying-taxi-maker-can-speed-at-240-kmph-for-100-kms","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ने वाली टैक्सी: 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली फ्लाइंग टैक्सी हुई पेश, देखें वीडियो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
उड़ने वाली टैक्सी: 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली फ्लाइंग टैक्सी हुई पेश, देखें वीडियो
Fri, 11 Jun 2021 12:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:34 PM IST
सार
अमेरिका की आर्चर एविएशन ने हाल ही में अपनी फ्लाइंग टैक्सी 'Maker' को पेश किया है। यह एक उड़ने वाली टैक्सी है जिसमें बैठकर उड़ने का आपका सपना जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
Flying Taxi Maker
- फोटो : Archer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको लगता है कि फ्लाइंग टैक्सियां अभी भी भविष्य का सपना है और इन्हें आने में कई साल लगेंगे, तो आप गलत सोच रहे हैं। कई कंपनियां अपनी फ्लाइंग टैक्सियों के वर्जन को विकसित करने पर काम कर रही हैं जो व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल भी हो सकती हैं। इस बीच अमेरिका की आर्चर एविएशन ने हाल ही में अपनी फ्लाइंग टैक्सी 'Maker' को पेश किया है। यह एक उड़ने वाली टैक्सी है जिसमें बैठकर उड़ने का आपका सपना जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
Maker ने हाल ही में काफी शानदार शुरुआत की है। आर्चर एविएशन ने दिखाया कि फ्लाइंग टैक्सी क्या-क्या करने में सक्षम है। यह फ्लाइंग टैक्सी 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसमान में उड़ना भर सकती है। इसकी स्पीड निश्चित रूप से इतनी है कि यह एक तेज रफ्तार परिवहन के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। यह लगभग 100 किलोमीटर तक हवा में उड़ान भर सकती है, जो कि इसका एक अहम फीचर है। पायलट समेत इस एयर टैक्सी में एक बार में चार लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
Maker कमर्शियल स्पेस में फिलहाल उड़ान नहीं भर रही है, लेकिन यह निश्चित तौर पर फ्लाइंग ट्रांसपोर्टेशन की नींव रख सकती है। आर्चर एविएशन के सह-संस्थापक और सीईओ ब्रेट एडकॉक ने समाचार एजेंसी को बताया, "हमारा असली लक्ष्य शहरों और उसके आसपास बड़े पैमाने पर मार्केट ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन बनाना है।"
विज्ञापन
फ्लाइंग टैक्सियों में इंटर-सिटी परिवहन का विकल्प बनने की क्षमता है, लेकिन इन्हें किफायती बनाने पर ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अमेरिका में, इसका मतलब लगभग 4 डॉलर प्रति यात्री मील हो सकता है। लेकिन सबसे बड़ा लाभ समय की बचत होगी क्योंकि दुनिया के ज्यादातर शहर नियमित रूप से सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
आर्चर एविएशन को उम्मीद है कि 2024 तक लॉस एंजिल्स और मियामी में Maker को व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है। और जो बात इसके पक्ष में जाती है, वह यह है कि हाल कि दिनों में जीरो-एमिशन ट्रांसपोर्ट विकल्पों पर दिलचस्पी बढ़ी है। इसके अलावा यह सस्ता होने के साथ ही तेज रफ्तार वाला वाहन भी है। लेकिन मंजूरी मिलने और सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। क्योंकि जब उड़ने वाली टैक्सियों की बात आती है, जो कि हेलिकॉप्टरों की तरह सीधे टेक-ऑफ और लैंड कर सकती हैं और विमानों की तरह उड़ान भर सकती हैं, तो अमेरिका और दुनिया भर में नियामक प्राधिकरण ज्यादा सतर्कता बरतते हैं।