फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Updated 2017 TVS Apache RTR 200 4V launched

टीवीएस ने लॉन्च किया अपाचे आरटीआर 200 का नया वर्जन

Sun, 19 Mar 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Updated 2017 TVS Apache RTR 200 4V launched
- फोटो : demo

भारत सरकार ने वाहनों से निकलने वाले धुंए के लिए नए मानक लागू कर दिए हैं। इन मानकों के अनुरूप सभी बाइक निर्माता कंपनियां बाजार में अपने नए मॉडल उतार रही हैं। BS-IV मानको के निर्धारण के बाद से सभी कंपनियां अपनी बाइक में बदलाव कर नई लॉन्चिंग कर  रही हैं। इसी क्रम में दुपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने रविवार को मुंबई में अपनी लोकप्रिय बाइक अपाचे आरटीआर 200-4V लॉन्च की। कंपनी ने इस बाइक को BS-IV के मानकों के अनुरूप लॉन्च किया है। BS-IV मानक के अनुसार बाइक के लिए फ्यूल 1 अप्रैल से पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


टीवीएस ने अपनी नई बाइक के डिजाइन में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया है। अपाचे आरटीआर 200 4वी में ऑटोमैटिक हेडलैम्प जैसे फीचर जोड़े हैं, जो कि BS-IV की मानक सूची का एक महत्वपूर्ण भाग है। हालांकि आपको अब बाइक के हैंडल पर लेडलाइट का स्विच नहीं मिलेगा। इससे चालक को थोड़ा अटपट सा जरूर महसूस होगा। 
विज्ञापन


अपाचे ने अपनी नई बाइक मुंबई में लॉन्च की है। मुंबई में बाइक की एक्स शोरुम कीमत 97,800 रुपये से 1,06,000 रुपये के बीच होगी। कंपनी ने बाइक में नए टायर भी दिये हैं। अब नई अपाचे में आपको स्टैंडर्ड  रेमोरा रबर टायर की जगह स्पर्ट टायर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीएस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि एबीएस के साथ फ्यूल इंजेक्टेड मॉडल कब मिलेगा। टीवीएस की इस नई बाइक का बाजार में सीधा मुकाबला बजाज पल्सर एनएस 200 और यामहा की नई एफजेड-25 से है। इस मुकाबले में बने रहने के लिए टीवीएस को जल्द ही अपाचे आरटीआर 200 4V  के टॉप मॉडल को लॉन्च करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed