{"_id":"61890a582fcab36bfa55e2c2","slug":"union-road-transport-and-highways-minister-nitin-gadkari-says-in-two-years-time-cost-of-electric-vehicles-would-be-same-as-petrol-vehicles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: गडकरी ने कहा- अगले दो साल में सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, पेट्रोल गाड़ियों की बराबर कीमत पर बिकेंगे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EV: गडकरी ने कहा- अगले दो साल में सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, पेट्रोल गाड़ियों की बराबर कीमत पर बिकेंगे
Mon, 08 Nov 2021 05:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:00 PM IST
सार
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल के अंदर एक इलेक्ट्रिक वाहन की लागत उतनी ही होगी जितनी कि आज पेट्रोल इंजन वाहन की है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
विस्तार
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल के अंदर एक इलेक्ट्रिक वाहन की लागत उतनी ही होगी जितनी कि आज पेट्रोल इंजन वाहन की है।
मंत्री ने रविवार शाम को द सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन, डेनमार्क द्वारा आयोजित एक वेबिनार में भाग लेते हुए कहा, इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने की लागत पेट्रोल वाहनों की तुलना में बहुत कम है। इसलिए यह जेब के लिहाज से भी मुफीद रहेगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों की उच्च लागत पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, गडकरी ने कहा कि पेट्रोल वाहनों पर 48 प्रतिशत के मुकाबले ई-वाहनों पर जीएसटी सिर्फ पांच प्रतिशत है। लिथियम बैटरी की उच्च लागत, जिसने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत को बढ़ा दिया, धीरे-धीरे कम हो रही थी। मंत्री ने कहा कि इसकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Electric Vehicles
- फोटो : For Reference Only
गडकरी ने कहा कि इस समय भारत की लिथियम बैटरी की 81 प्रतिशत जरूरत स्थानीय उत्पादकों द्वारा पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक बैटरी टेक्नोलॉजी के विकास के संबंध में रिसर्च चल रहा है और इस क्षेत्र में सफलता जल्द से जल्द मिलने की उम्मीद है।
मंत्री ने कहा कि उनका सपना Mercedes Benz (मर्सिडीज बेंज) और BMW (बीएमडब्ल्यू) जैसी वैश्विक कंपनियों के उत्पादों सहित भारत को इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफेक्चरिंग का केंद्र बनाना है। गडकरी ने बताया कि Bajaj (बजाज) और Hero (हीरो) जैसी दिग्गज भारतीय दोपहिया निर्माता कंपनियों द्वारा बनाए गए 50 प्रतिशत ई-वाहनों का निर्यात किया गया था।
मंत्री ने कहा कि उनका सपना Mercedes Benz (मर्सिडीज बेंज) और BMW (बीएमडब्ल्यू) जैसी वैश्विक कंपनियों के उत्पादों सहित भारत को इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफेक्चरिंग का केंद्र बनाना है। गडकरी ने बताया कि Bajaj (बजाज) और Hero (हीरो) जैसी दिग्गज भारतीय दोपहिया निर्माता कंपनियों द्वारा बनाए गए 50 प्रतिशत ई-वाहनों का निर्यात किया गया था।
Electric Vehicles
- फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की उपलब्धता के मुद्दे पर गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में देश में कई चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे। सड़क के साथ-साथ बाजार क्षेत्रों में 350 चार्जिंग पॉइंट लगाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों को भी अपने परिसरों में ई-वाहन चार्जिंग सुविधाएं लगाने की अनुमति दी गई है।
गडकरी ने कहा कि भारत में बहुत सारे इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के पास अपने चार्जर भी हैं। गडकरी ने कहा कि "देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अच्छी रफ्तार हासिल कर रही है।" गडकरी ने कहा कि ई-वाहनों के किफायती होने पर यह लोगों को परिवहन के इस मोड को चुनने के लिए आकर्षित करेगी।
गडकरी ने कहा कि भारत में बहुत सारे इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के पास अपने चार्जर भी हैं। गडकरी ने कहा कि "देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अच्छी रफ्तार हासिल कर रही है।" गडकरी ने कहा कि ई-वाहनों के किफायती होने पर यह लोगों को परिवहन के इस मोड को चुनने के लिए आकर्षित करेगी।
Electric Vehicles
- फोटो : For Reference Only
गडकरी ने कहा कि आदर्श रूप से सरकार साल 2030 तक निजी कारों के लिए 30 प्रतिशत, वाणिज्यिक कारों के लिए 70 प्रतिशत, बसों के लिए 40 प्रतिशत और दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 80 प्रतिशत की बिक्री देखना चाहेगी।
मंत्री ने कहा कि इन वाहनों को बिजली देने के लिए सौर और बायोमास जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली का उत्पादन किया जाएगा, न कि अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले कोयले से।