उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
यह एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक होने के साथ ही दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ट्रैक भी है। इंदौर के पीथमपुर शहर में बनाए गए इस हाई-स्पीड ट्रैक का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल कंपनियों ऑटोमोटिव और कंपोनेंट टेस्टिंग के लिए करेंगी।
विस्तार
नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (NATRAX) फेसिलिटी में हाई-एंड कारों और अन्य श्रेणियों के वाहनों की अधिकतम स्पीड को नापा जा सकेगा। यहां मौजूद फोर-लेन ट्रैक का इस्तेमाल सभी प्रकार के वाहनों के विकास और होमोलोगेशन टेस्टिंग के लिए किया जाएगा।
कितना बड़ा है हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक
नया हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक 16 मीटर चौड़ा और ओवल (अंडाकार) आकार का है। यह फेसिलिटी इंदौर से 50 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे लगभग 2,960 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है। इसे 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की न्यूट्रल स्पीड और कर्ब पर 375 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है।
इतने सारे टेस्ट हो सकेंगे
High-Speed Track is the heart of any proving ground for the auto sector. Today, inaugurated the longest high-speed track in Asia at Indore.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) June 29, 2021
A proud moment for India and a key initiative in realising PM Shri @narendramodi 's vision of #AatmaNirbharBharat pic.twitter.com/lTnaz0ppQv
14 तरह के ट्रैक
Many projects in the railways, highways etc. which were languishing for years are today getting completed because of the strong political will. NATRAX- the high speed track completed and inaugurated today is another example that shows how Modi govt. works. pic.twitter.com/MsHNxG8mB4
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) June 29, 2021
हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन करते हुए, जावड़ेकर ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मानिर्भर भारत के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण पहल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "हाई-स्पीड ट्रैक ऑटो सेक्टर के लिए एक अहम उपलब्धि है। आज इंदौर में एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।"