फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब UBER से सफर होगा और सुरक्षित, कंपनी लाई ये तीन खास सेफ्टी फीचर्स, ऐसे करें एक्टिवेट

Thu, 09 Jan 2020 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Uber cab india roll out PIN verification, Ride Check and audio recording safety features
Uber cab - फोटो : Social Media

कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Uber ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन नए फीचर लाया है। इन सेफ्टी फीचर्स में पिन वेरिफिकेशन, राइड चेक और ऑडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मिलेगा। खास बात यह है कि उबर की प्रतिद्वंदी कंपनी ओला इनमें से कुछ फीचर पहले से ही दे रही है।

Trending Videos
Uber cab india roll out PIN verification, Ride Check and audio recording safety features
Uber cab

OTP (वन टाइम पासवर्ड)

उबर के नए फीचर्स की बात करें, तो पिन वेरिफिकेशन के तहत उबर राइड बुक करने वाले ग्राहकों को चार अंकों का पिन मिलेगा, वहीं राइड शुरू होने पर यह नंबर ड्राइवर को बताना होगा। ड्राइवर इसे एप में मैनुअली भी डाल सकेंगे, वहीं अल्ट्रासाउंड वेव्स के जरिये कार राइडर के पास पहुंचने पर पिन ऑटोमैटिकली ड्राइवर के पास पहुंच जाएगा। यूजर इस फीचर को उबर एप की सेटिंग्स में जा कर एक्टिवेट कर सकते हैं।
 

Uber cab india roll out PIN verification, Ride Check and audio recording safety features
Uber

UBER असिसटेंस

RideCheck फीचर के जरिये राइड के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। जैसे राइड के दौरान आपकी कैब रास्ते में ज्यादा देर तक रूकती है, तो उबर कस्टमर केयर के पास इसकी सूचना फटाफट पहुंच जाएगी। यह फीचर खासतौर पर महिलाएं के लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर उबर को लगेगा कि कहीं कोई गड़बड़ी है, तो वह राइडचेक के जरिए पता लगा लेगा और ड्राइवर और राइडर दोनों को पुश नोटिफिकेशन भेज देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uber cab india roll out PIN verification, Ride Check and audio recording safety features
demo pic

राइड ऑडियो रिकॉर्डिंग

वहीं ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर की बात करें, तो राइड के दौरानन ड्राइवर और राइडर दोनों एक-दूसरे की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। यह ऑडियो इनक्रिप्टेड होगा जो केवल डिलीट या उबर के साथ शेयर किया जा सकेगा। शेयर करने के बाद उबर एजेंट इसे सुन कर मामले का हल निकालेंगे। ड्राइवर अकसर राइडर्स के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, ऐसे में यह फीचर फायदेमंद साबित होगा।
 

विज्ञापन
Uber cab india roll out PIN verification, Ride Check and audio recording safety features
Ola drive car sharing Service - फोटो : Amar Ujala

Ola Guardian फीचर

उबर के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन फीचर्स को दिल्ली, कोलकाता और अन्य शहरों में शुरू भी कर दिया है, साथ ही जल्द ही इसे दो हफ्तों के भीतर देशभर में लागू किया जाएगा। इससे पहले 2017 में ओला ने ओटीपी फीचर और सितंबर 2018 में Ola Guardian फीचर लॉन्च किया था। गार्जियन फीचर में राइड के दौरान रूटस, बीच रास्ते में रूकना, रूट में बदलाव को ट्रैक किया जाता है, जरूरत पड़ने पर ओला सेफ्टी रेस्पॉन्स टीम ग्राहकों को मदद करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed