फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Two-wheeler exports from India increased by 19.5 %

भारत से दोपहिया निर्यात 19.5 प्रतिशत तक बढ़ा

Mon, 11 Feb 2019 01:11 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler exports from India increased by 19.5 %
cars

देश के घरेलू बाजार में जहां दोपहिया वाहनों की बिक्री की गति धीमी पड़ गयी है, वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में दोपहिया वाहनों के निर्यात में 19.49 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के निर्यात में तेजी के चलते दोपहिया वाहन के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जनवरी में 27,59,935 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 23,09,805 वाहन था। आलोच्य अवधि में 24,12,800 मोटरसाइकिलों का निर्यात विदेशी बाजारों में किया गया।
विज्ञापन


पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 20,34,250 इकाइयों का था। यह 18.61 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। सियाम ने कहा है कि आलोच्य अवधि में स्कूटरों का निर्यात 26.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,32,197 इकाई हो गया। वहीं, मोपेड के निर्यात में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। इस दौरान भारत से 14,938 मोपेड का निर्यात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग पर नजर रखने वालों ने बताया है कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में स्थिति में सुधार से भारत से दोपहिया निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई है। अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 के बीच दोपहिया वाहनों के निर्यात के मामले में बजाज ऑटो पहले स्थान पर रहा। उसने 14,50,766 वाहनों का निर्यात किया, जो 24.87 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed