{"_id":"5b4f15cc4f1c1bee748b4784","slug":"two-sport-bikes-of-bmw-is-launch-in-india-know-unique-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू की दो स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में, ये हैं खास फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बीएमडब्ल्यू की दो स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में, ये हैं खास फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया ने अपनी बाइक बीएमडब्ल्यू जी 310 आर और बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन बाइकों के साथ कंपनी 500 सीसी से नीचे के सेगमेंट में कदम रख रही है। लेकिन जितनी खास ये बाइक हैं उतनी ही ज्यादा है इनकी कीमत भी।
2 of 5
इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 2,99,000 रुपये और 3,49,000 रुपये है। इन बाइकों को जर्मनी की बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने विकसित किया है। भारत में इसका उत्पादन भागीदार टीवीएस मोटर है।
3 of 5
अगर बीएमडब्ल्यू जी 310 आर के लुक्स की बात करें तो यह बाइक बीएमडब्लू एस 1000 आर से काफी मिलती है। इसके अलावा बाइक के फ्यूल टैंक को भी आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसे कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि चलाने वाले को अतिरिक्त सुरक्षा मिले। इसके साथ ही इसमें स्टैंडर्ड अपसाइड-डाउन फॉर्क लगाया गया है। इसमें सेफ्टी के बाकी फीचर्स का भी खासा ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस का डिजाइन भी काफी अलग है। इसका डिजाइन कंपनी की जीएस अडवेंचर सीरीज से प्रेरित है। दोनों बाइक्स का इस साल फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
इन्हें कंपनी के होसुर संयंत्र में तैयार किया जाएगा। इनमें 313 सीसी वाटर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन हैं। यह 2.5 सेकेंड में शून्य से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।