फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Star city plus Kargil Edition launched on Valentine's day, priced at rs 54399

TVS ने लॉन्च की खास ‘करगिल’ एडिशन बाइक, नेवी, आर्मी और एयर फोर्स रंग में मिलेगी

Thu, 14 Feb 2019 05:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
TVS Star city plus Kargil Edition launched on Valentine's day, priced at rs 54399
TVS Star City PLus Kargil Edition MS dhoni

टीवीएस मोटर कंपनी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर भारतीय सेना और सेना के जवानों प्रति अपना प्रेम दिखाया है। टीवीएस ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए एक खास बाइक लॉन्च की है। टीवीएस ने स्टार सिटी प्लस का मोटरसाइकिल का करगिल एडिशन निकाला है। टीवीएस ने यह बाइक हर भारतीय में एक सैनिक की भावना और अभिव्यक्ति को श्रद्धांजलि देते हुए लॉन्च की है।

विज्ञापन

बाइक में करगिल एंब्लेम

टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक को पहाड़ की चोटियाँ, ऊबड़-खाबड़ इलाक़ो और हर पल देश के नागरिकों की चौकसी करने वाले सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए डिजाइन किया है। बाइक पर कैमोफ्लैग ग्राफिक्स दिए हैं, जो डुअल टोन सफेद और हरे रंग से प्रेरित हैं। साथ ही बाइक में करगिल एंब्लेम लगाया है। TVS स्टार सिटी+ के इस एडिशन को व्हाइट (नेवी), ग्रीन (आर्मी) और ब्ल्यू (एयर फोर्स) कलर कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा है|
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 54,399 रुपए

TVS Star city plus Kargil Edition launched on Valentine's day, priced at rs 54399
TVS Star City PLus Kargil Edition

टीवीएस ने इससे पहले जुलाई 2018 को करगिल विजय दिवस के मौके पर ‘करगिल कॉलिंग- राइड फॉर रिअल स्टार्स’ के नाम से एक कैंपेन लॉन्च किया था। जिसे खूब वाहवाही मिली थी और कंपनी को करगिल थीम पर बाइक लॉन्च करने का हौसला मिला। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 54,399 रुपए रखी है। वहीं करगिल एडिशन बाइक चुनिंदा डीलरशिप्स पर ही मिलेगी।
 

विज्ञापन

109.7सीसी का सिगल-सिलेंडर

TVS स्टार सिटी+ कारगिल एडिशन में केवल कॉस्मैटिक बदलाव ही किए गए हैं। टीवीएस ने स्टार सिटी+ में 109.7सीसी का सिगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो 8.4 एचपी की पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। टीवीएस ने करगिल एडिशन में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया है और बाइक के पिछले हिस्से में कारगिल एंबलेम लगाया है, जो हर भारतीय के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता है|
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed