फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Apache series crossed four million sales worldwide

TVS Apache सीरीज ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 40 लाख मोटरसाइकिलों की बंपर बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Tue, 13 Oct 2020 11:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
TVS Apache series crossed four million sales worldwide
सांकेतिक - फोटो : TVS

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड TVS Apache ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दुनियाभर में इसने 40 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने कर्नाटक के मैसूर प्लांट में इसके 40 लाखवें यूनिट को रोल आउट किया था।

विज्ञापन


टीवीएस की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड TVS Apache सीरीज दो कैटेगरी में आती है। इनमें नेकेड (RTR) और सुपर स्पोर्ट्स (RR) शामिल हैं। 

RTR (रेसिंग थ्रॉटल रिस्पॉन्स) सीरीज में आती हैं ये मोटरसाइकिलें

  • TVS Apache RTR 160
  • TVS Apache RTR 160 4V
  • TVS Apache RTR 180 
  • TVS Apache RTR 200 4V 


RR (रेस रेपलिका) सीरीज 

टीवीएस ने अपनी TVS Apache RR 310 को साल 2017 में पेश किया था। यह कंपनी की पहली सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल है।

हर साल 40 लाख दोपहिया वाहन बनाती है TVS

TVS Motor Company भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी है। इसका रेवेन्यू करीब 20,000 करोड़ रुपये है। TVS भारत की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी है। इसके प्रोडक्ट दुनिया के 60 देशों में खरीदे जाते हैं। कंपनी की हर साल 30 लाख मोटरसाइकिलों की दुनियाभर में बिक्री होती है। वहीं, हर साल कंपनी अपने कारखानों में 40 लाख दोपहिया वाहन बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V का सिंगल चैनल ABS वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च

TVS Apache series crossed four million sales worldwide
TVS Apache RTR 200 4V, TVS Apache, ABS Bike
इससे पहले हाल ही में TVS Apache RTR 200 4V ने अपना सिंगल चैनल ABS वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक को Honda Hornet 2.0 को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। दरअसल Apache RTR 200 4V के डुअल चैनल ABS वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,28,550 है। लेकिन हाल ही में होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी Honda Hornet 2.0 को 1,26,921 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया, जिससे यह टीवीएस की बाइक के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई। इसी को देखते हुए कंपनी ने अपनी Apache RTR 200 4V के सिंगल चैनल ABS वेरिएंट को लॉन्च किया है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,23,550 है। यानी Honda Hornet 2.0 को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी ने दोबारा से अपनी और रिझाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V: परफॉर्मेंस

TVS Apache RTR 200 4V में 198 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 16.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

TVS Apache RTR 200 4V में 127 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह मोटरसाइकिल केवल 3.9 सेकेंड्स में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed