TVS Apache सीरीज ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 40 लाख मोटरसाइकिलों की बंपर बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड TVS Apache ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। दुनियाभर में इसने 40 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने कर्नाटक के मैसूर प्लांट में इसके 40 लाखवें यूनिट को रोल आउट किया था।
टीवीएस की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड TVS Apache सीरीज दो कैटेगरी में आती है। इनमें नेकेड (RTR) और सुपर स्पोर्ट्स (RR) शामिल हैं।
RTR (रेसिंग थ्रॉटल रिस्पॉन्स) सीरीज में आती हैं ये मोटरसाइकिलें
- TVS Apache RTR 160
- TVS Apache RTR 160 4V
- TVS Apache RTR 180
- TVS Apache RTR 200 4V
RR (रेस रेपलिका) सीरीज
टीवीएस ने अपनी TVS Apache RR 310 को साल 2017 में पेश किया था। यह कंपनी की पहली सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल है।
हर साल 40 लाख दोपहिया वाहन बनाती है TVS
TVS Motor Company भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी है। इसका रेवेन्यू करीब 20,000 करोड़ रुपये है। TVS भारत की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी है। इसके प्रोडक्ट दुनिया के 60 देशों में खरीदे जाते हैं। कंपनी की हर साल 30 लाख मोटरसाइकिलों की दुनियाभर में बिक्री होती है। वहीं, हर साल कंपनी अपने कारखानों में 40 लाख दोपहिया वाहन बनाती है।
TVS Apache RTR 200 4V का सिंगल चैनल ABS वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च
TVS Apache RTR 200 4V: परफॉर्मेंस
TVS Apache RTR 200 4V में 198 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 16.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
TVS Apache RTR 200 4V में 127 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह मोटरसाइकिल केवल 3.9 सेकेंड्स में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।