फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS Apache 160 बीएस-6 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जल्द होगी लॉन्च , जानें कीमत

Sun, 24 Nov 2019 10:23 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 24 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 BS6 Spotted On Test, Launch Soon, know price and Specification
TVS Apache (फाइल फोटो) - फोटो : TVS

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी TVS जल्द ही TVS Apache RTR 160 और Apache RTR 160 4V लॉन्च करने वाली है। ये बाइक पुणे में ARAI टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। आइए जानें फीचर्स और कीमत... 

TVS Apache RTR 160 BS6 Spotted On Test, Launch Soon, know price and Specification
TVS Apache - फोटो : TVS

कई महीनों से चल रहा काम
कंपनी नई Apache RTR 160 और Apache 160 4V पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रही है, जो नए BS-6 इंजन से लैस होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि Apache RTR 160 4V कंपनी की एक लोकप्रिय मॉडल साबित हुई है और यह यूथ को सीधा टारगेट करती है। 

TVS Apache RTR 160 BS6 Spotted On Test, Launch Soon, know price and Specification
Tvs Apache

यह फीचर्स होंगे शामिल
जब भी किसी इंजन को बीएस-6 में बदला जाता है, तब उसके एग्जॉस्ट के इंटर्नल में परिवर्तन होता है। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। बीएस-6 इंजन के साथ बाइक में नई एलईडी हेडलाइट को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा जा सकता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 BS6 Spotted On Test, Launch Soon, know price and Specification
Apache RTR - फोटो : TVS

दमदार इंजन
Apache RTR 160 में 159.7 सीसी का दमदार एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 15 पीएस की मैक्स स्पीड और 6,500 आरपीएम पर 13 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, Apache 8,000 आरपीएम पर 16.28 पीएस का पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 14.8 एनएम का टॉर्क छोड़ता है।  

विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 BS6 Spotted On Test, Launch Soon, know price and Specification

कीमत क्या होगी?
TVS Apache RTR 160 को बीएस-6 में बदलने के बाद इसके दाम में भी इजाफा होगा। वर्तमान में बीएस-4 बाइक की एक्स शोरूम कीमत 87,573 रुपये है। लेकिन बीएस-6 अपडेट मिलने के बाद इसके दाम में आठ से दस हजार की बढ़ोतरी हो सकती है, यानि इस बाइक एक्स शोरूम कीमत 92,000 से शुरू होगी। कंपनी इन बाइक्स को एक अप्रैल 2020 के पहले लॉन्च कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed