फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Triumph Motorcycles India starts pre booking of its Triumph Trident 660 in India

Triumph की इस धाकड़ मोटरसाइकिल की भारत में प्रीबुकिंग शुरू, 9999 रुपये की मासिक EMI पर बनाएं अपना

Tue, 24 Nov 2020 04:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 24 Nov 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Triumph Motorcycles India starts pre booking of its Triumph Trident 660 in India
Triumph Trident 660 - फोटो : Triumph Motorcycles India

Triumph Motorcycles India ने आधिकारिक रूप से अपनी Triumph Trident 660 नेकेड रोडस्टर की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक अब 50,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्रीबुक कर सकते हैं। बता दें कि ग्राहक कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर इसे प्रीबुक कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस पर किफायती फाइनेंस स्कीम दी जा रही है, जहां ग्राहक 9,999 रुपये की ईएमआई पर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यहां जानना जरूरी है कि इस बाइक पर स्पेशल ईएमआई स्कीम केवल सीमित समय के लिए दी जा रही है। ट्रायम्फ का कहना है कि Trident 660 की कीमत Triumph Street Twin से कम होगी। बता दें कि Triumph Street Twin की एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है। यानी यह कंपनी की सबसे किफायती बाइक होगी।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक Trident 660 में पावर के लिए 660 सीसी का इन-लाइन ट्रिपल सिलिंडर इंजन मिलेगा। इसका लिक्विड कूल्ड इंजन 10,250 आरपीएम पर  80 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी, जो स्लिप/असिस्ट कल्च के साथ आएगा। इसका वजन 189 किलोग्राम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी बिक्री साल 2021 की शुरुआत में करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स की बात करें तो Trident 660 में राइड-बाई-वायर, एबीएस, ट्रेक्शन कंट्रोल और एलईडी लाइटिंग मिलेंगे। बाइक में दो राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें रोड और रेन शामिल हैं। इसमें नया फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। Trident 660 में नया ट्यूबलर स्टील चेसिस दिया गया है। इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का USD और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में 310 मिलीमीटर का ट्विन डिस्क ब्रेक के साथ टू-पिस्टन निसिन कैलिपर्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल डिस्क के साथ सिंगल-पिस्टन निसिन कैलिपर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed